{"_id":"5b2a9e2a4f1c1bf56e8b9059","slug":"151529519658-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 गांवों में रोस्टर से नहीं हो रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 गांवों में रोस्टर से नहीं हो रही बिजली आपूर्ति
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र/केकराही। सदर ब्लॉक में स्थित पसहीं विद्युत सब स्टेशन से जुड़े करीब 36 गांवों में बेतहाशा विद्युत कटौती हो रही है। करमा फीडर के गांवों के उपभोक्ता लो-वोल्टेज की समस्या भी जूझ रहे हैं। इन इलाकों में महज छह से आठ घंटे बिजली की आपूर्ति हो रही है। इससे क्षेत्रीय लोगों में असंतोष है। पसही उपकेंद्र से भरूहां और करमा फीडर के करीब 36 गांवों में बिजली आपूर्ति की जा रही है। इन दोनों फीडरों पर अत्यधिक भार होने के नाते लोगों को लो-वोल्टेज की समस्या से जूझना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में दिन में लोग उमस से परेशान होते हैं और रात में उपभ ोक्ताओं को ढ़िबरी की रोशनी के सहारे ही रहना पड़ता है। करीब एक सप्ताह से रोस्टिंग के अनुसार क्षेत्र के लोगों को बिजली नही मिल रही है। कहीं-कहीं छह से आठ घंटे ही बिजली मिली रही है। मंगलवार से ही करमा व भरूहा फीडरों के कठपुरवा, सिरसिया, बबुराही, बस्वां, भरुहां, बहेरा, डिहाही, जड़ेरूआ, भरकवाह, करमा जुरवट, खैरपुर आदि गांवों में बिजली की आपूर्ति प्रभावित है। लोगों को नाममात्र की ही यहां बिजली मिल रही है। जिन लोगों ने पानी के लिए सबमर्सिबल लगा रखा है, उनके यहां तो पानी के लिए लोग परेशान हैं।
क्षेत्र के मुरारी गुप्ता, विजय पटेल, दशीराम, राजू, उमेश, रामजी मौर्य, रामआशीष, बुद्धुराम, रामदेव, अफ्तार आलम, नसीम, मिनहाज, रविंद्र बहादुर सिंह, नरेंद्र नाथ तिवारी, राजाराम, मोतीलाल, कल्लू ने तत्काल बिजली की आपूर्ति रोस्टिंग के अनुसार कराने की मांग की है। उधर विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता राजेंद्र प्रसाद पटेल का कहना है कि समय से बिजली दी जा रही है। कहीें कोई फाल्ट हो रही तभी बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही। फिर भी जेई से इसकी रिपोर्ट ली जाएगी।
महज तीन से चार घंटे ही मिल रही बिजली
सोनभद्र। कोन क्षेत्र में उपभोक्ताओं को करीब एक सप्ताह से महज तीन से चार घंटे ही बिजली मिल रही है। हर दस-बीस मिनट के बाद आपूर्ति ठप और बहाल हो रही है। बार-बार की ट्रिपिंग से इस उमस भरी गर्मी में उपभोक्ता परेशान हैं। कोन मे 33 केबीए का सब स्टेशन भी है लेकिन अक्सर बिजली नही रहती। अवर अभियंता ब्रह्मदेव पटेल ने बताया कि आंधी तूफान से आए दिन फाल्ट हो रही है। रोज पेट्रोलिंग करायी जाती है। क्षेत्रवासियों ने उच्चाधिकारियों कचा ध्यान इस ओर आकर्षित कराते हुए बिजली आपूर्ति दुरूस्त कराने की मांग की है।