फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   398 गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार

398 गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार

Wed, 30 May 2018 10:56 PM IST
Updated Wed, 30 May 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
398 गांवों में पानी के लिए मचा हाहाकार
प्रचंड धूप और भीषण गर्मी के चलते जिले में तेजी से खिसक रहे जलस्तर से 398 गांवों में पानी का संकट गहरा गया है। इन गांवों में लगे 55 सौ हैंडपंपों ने पानी छोड़ दिया है। लोग पेयजल के लिए खासे परेशान हैं। यह हाल तब है जब जल निगम विभाग 500 टैंकरों से पेयजलापूर्ति करवा रहा है। ऐसे में भाट इलाकों के रहवासी चुआड़ के पानी प्यास बुझाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

जल निगम से मिली जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज, दुद्धी और घोरावल तहसील के 637 ग्राम पंचायतों में 39714 हैंडपंप लगाए गए हैं। लेकिन वर्तमान में गर्मी के चलतेे लोढ़ी, उरमौरा, चुर्क, मुसही, रौप, भेलाही मचोलवा, ऐलाही, जुगैल, कनछ, कन्हौरा, बसुहारी, पोखरिया, चननी, सोढ़ा, दुपटिया, महुली, चेरूई, कन्हौरा, चाची, गोटीबांध, सिलथम, पटना समेत लगभग 398 गांवों में लगे 55 सौ हैंडपंपों ने पानी उगलना बंद कर दिया है। सर्वाधिक पहाड़ी क्षेत्रों के हैंडपंपों ड्राई हो गए हैं। इस क्षेत्र के रहवासियों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। पेयजलापूर्ति कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा भी फूटने लगा है। वहीं जल निगम के एक्सईएन फणींद्र राय ने कहा कि पानी की समस्या से जूझ रहे 398 गांवों के ग्रामीणों को लगभग पांच सौ टैंकरों से पेयजल मुहैया कराया जा रहा है। दावा किया कि जरूरत के अनुसार ग्रामीणों को पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। कहा कि कई ग्राम पंचायतों द्वारा भी टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराई जा रही है।
विज्ञापन

कोट-
प्रधान और सेक्रेटरियों के माध्यम से पानी छोड़ चुके हैंडपंपों की मरम्मत करवाई जा रही है। जरूरत पडने पर रिबोर भी करवाया जा रहा है। अभी तक लगभग 1200 हैंडपंपों का रिबोर कराया जा चुका है। -आरके भारती, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

00000
पानी के लिए सड़क पर उतर रही जनता
पिछले दिनों उरमौरा में टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया था। जिला प्रशासन ने सभी बीडीओ को जिन ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या है वहां के प्रधानों एवं सेक्रेटरियों और जल निगम से संपर्क कर टैंकरों से पेयजलापूर्ति कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed