{"_id":"5af1e2764f1c1bea118b5f75","slug":"151525801590-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट, बरतें एहतियात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट, बरतें एहतियात
Updated Tue, 08 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। मौसम विभाग की तरफ से इस माह आंधी-तूफान और वज्रपात को लेकर जारी की गई चेतावनी को लेकर जिला प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। जिले के लोगों से इसको लेकर अभी से जरूरी एहतियात बरतने और आपात स्थिति में एक दूसरे का सहयोग करने की अपील की है।
एडीएम उमाकांत त्रिपाठी ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि बादलों की गडगड़ाहट सुनाई दे या बिजली चमकती हुई दिखाई दे तो तुरंत सुरक्षित स्थान पर चले जाएं। आंधी-तूफान की स्थिति में बिजली से चलने वाले उपकरण जैसे- फ्रिज, कंप्यूटर, टेलीविजन आदि के प्लग को बोर्ड से निकाल दें। इस दौरान मोबाइल का प्रयोग कदापि न करें। नल से होकर आ रहे पानी का उपयोग न करें। क्योंकि नल से आ रहे पानी में विद्युत प्रवाह हो सकता है, जो घातक है। वज्रपात से बचाव के लिए अपने घर और कार्यालय में तड़ित चालक स्थापित करवाएं। आपातकालीन सेवाओं से संबंधित फोन नंबर अपने पास रखें। समय-समय पर मौसम के स्थिति की जानकारी रेडियो, समाचार पत्र आदि के माध्यम से प्राप्त करते रहें। कहा कि बादलों का तेजी से बार-बार गड़-गड़ाहट होना खतरे का संकेत है। आंधी-तूफान के समय वाहन न चलाएं। वाहन को किसी सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें। वज्रपात से घायल हुए व्यक्ति की सहायता अवश्य करें। बिजली गिरने को खिडक़ी से न देखें। अंदर के कमरे में ही बने रहें। रबर के जूते और टायर बज्रपात से सुरक्षा प्रदान नहीं करते। प्रशिक्षित होने पर ही वज्रपात पीड़ित व्यक्ति को प्राथमिक चिकित्सा देने का प्रयास करें। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाएं। अप्रिय घटना होने पर धैयज् बनाये रखें और उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। किसी भी आपत स्थिति में एक दूसरे को सहयोग प्रदान करें। स्वयं सतर्क रहें।