{"_id":"5aeb444d4f1c1b320a8b7dab","slug":"151525367885-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमला चाकू से, चालान शांतिभंग में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमला चाकू से, चालान शांतिभंग में
Updated Thu, 03 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेणुकूट। पुलिस चौकी क्षेत्र के हॉस्पिटल मोड़ के पास दो दिन पूर्व एक युवती पर चाकू से हमला किया गया। लेकिन आरोपियों को बैठाए जाने के बाद गुरुवार को उनका चालान शांतिभंग में कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि युवती के परिजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। इसलिए दोनों आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया गया है।
मंगलवार की देर शाम हिंडाल्को कॉलोनी निवासी एक युवती हॉस्पिटल मोड़ के पास पैदल ही जा रही थी कि अचानक दो युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचे और युवती पर चाकू से हमला कर दिया। हमले से युवती बुरी तरह घबरा गई। हमले में युवती का दाहिना हाथ चाकू से कट गया। लोगों ने तत्काल युवती को हिंडालको हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां युवती को कई टांके लगे। सीसीटीवी फुटेज की सहायता से युवती के पहचानने पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने पकड़ कर बैठा लिया। लेकिन गुरुवार को दोनों युवकों को पुलिस ने शांति भंग की धारा में चालान किया। नगर में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पुलिस इतने बड़े मामले को आसानी से खत्म कर दे रही है। इस तरह अपराधियों का मनोबल बढ़ेगा और आने वाले समय में और भी बड़ी घटनाएं घट सकती हैं। चौकी प्रभारी संतोष सिंह ने कहा कि वे इस समय बाहर हैं। इस संबंध में ज्यादा नहीं बता पाएंगे। युवती पर चाकू से नहीं लोहे के रॉड से हमला हुआ था। दो युवकों को बैठाए जाने की बात भी उन्होंने बताई।