{"_id":"5a9adc9e4f1c1b355a8b4a42","slug":"151520098462-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में नहाने गए किशोर की डूबने से मौत
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शक्तिनगर (सोनभद्र)। पावर प्रोजेक्ट के कैनाल में शुक्रवार की दोपहर नहाने गए चार दोस्तों में से एक की डूबने से मौत हो गई। तीन को लोगों की मदद से बचा लिया गया लेकिन तीसरे का शव काफी खोज के बाद पुलिस ने शनिवार को रिहंद जलाशय से बरामद किया।
शक्तिनगर के चिल्काटांड गांव का रहने वाला सुनील शाह (17) पुत्र नंदलाल पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के विंध्यनगर थाना क्षेत्र में स्थित चंदावल (गहिलगढ़) अपने ननिहाल गया था। रंग खेलने के बाद दोपहर में सुनील अपने दोस्त दीपेश (18), अभिजीत (20) व एक अन्य साथी के साथ गांव के पास से गुजरने वाले पावर प्रोजेक्ट के कैनाल में नहाने गया था। तेज बहाव की वजह से चारों डूबने लगे तो शोर मचाया, शोर सुनकर पास में ही मौजूद लोग मदद के लिए पहुंच गए और दीपेश, अभिजीत व एक साथी को किसी तरह बचा लिया। लेकिन सुनील को पानी से बाहर नहीं निकाला जा सका।
इस घटना से गांव में खलबली मच गई और लोगों का जमावड़ा हो गया। थोड़ी देर बाद पुलिस भी पहुंच गई और तलाश शुरू की गई लेकिन रात होने के चलते सफलता नहीं मिली। शनिवार को सुनील का शव रिहंद जलाशय के दुरूह क्षेत्र में बरामद हुआ। विंध्यनगर के नगर निरीक्षक संतोष तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया हैं और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।