{"_id":"5a525c304f1c1bfc0f8b81f9","slug":"151515346992-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पालिका गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका गेट पर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सपा कार्यकर्ताओं ने रविवार को राबर्ट्सगंज नगर पालिका गेट पर अलाव एवं रैन बसेरा के नाम पर खानापूर्ति किए जाने के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर के सभी वार्डों के साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर अलाव एवं रैन बसेरा का समुचित प्रबंध किया जाए, अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि नगर के सार्वजनिक स्थलों रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टेशन, रिक्शा स्टैंड, प्राइवेट बस स्टैंड, सरकारी अस्पताल, कचहरी, तहसील परिसर में अलाव का समुचित प्रबंध किया जाए। कहा कि रैन बसेरा का भी प्रबंध होना चाहिए, ताकि राहगीरों को ठंड से निजात मिल सके। अगर ऐसा शीघ्र नहीं किया जाता तो आंदोलन किया जाएगा। सपा नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने कहा कि नपा अध्यक्ष अलाव एवं रैन बसेरा को लेकर गंभीर नहीं हैं। इतना ही नहीं नाली का कचड़ा भी बाहर निकाल कर दरवाजे के सामने छोड़ दिया जा रहा है, जिसकी वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। चंदन केशरी और यशपाल सोनी ने कहा कि नगर के सभी वार्डों में साफ-सफाई का समुचित प्रबंध नहीं है। कई वार्डों में अंधेरा छाया हुआ है, बिजली का प्रबंध नहीं किया गया है। प्रदर्शन करने वालों में गोपाल मौर्या, संतोष गुप्ता, जय प्रकाश सोनी, राकेश कनौजिया, अधिराजी, प्रदीप, सर्फराज अहमद, शंकर, राममूर्ति, सुनील, मुन्ना कुशवाहा, सुरेश अग्रहरि, हरीदास अग्रहरि, राजू गुप्ता आदि शामिल रहे।