{"_id":"5a3fec054f1c1b4c528bb742","slug":"151514138629-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईंट लदा अनियंत्रित ट्रक सौ फीट खाई में गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईंट लदा अनियंत्रित ट्रक सौ फीट खाई में गिरा
Updated Sun, 24 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलखन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी में रविवार की अल सुबह ईंट लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब सौ फीट खाई में जा गिरा। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। ढलान पर ट्रक के अनियंत्रित होने के चलते हादसा हुआ। खाई में गिरने से ट्रक के बाडी के हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर तितर-बितर हो गए।
प्रतापगढ़ से बारह चक्का ट्रक ईंट लादकर चोपन की ओर जा रहा था। रविवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे ट्रक मारकुंडी घाटी के तीसरे मोड़ पर उतर रहा था। इस दौरान ढलान ज्यादा होने, वाहन की गति तेज होने के नाते ट्रक अनियंत्रित हो गया और करीब सौ फीट गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान ट्रक का पुर्जा-पुर्जा क्षतिग्रस्त होकर इधर-उधर बिखर गया। उस पर लदे ईंट भी बिखर गए। ट्रक पर दो चालक थे और एक खलासी सवार था। इसमें एक ट्रक चला रहा था और दूसरा बैठा था। खलासी ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने के बाद फरार हो गया, जिससे उसके नाम पते की जानकारी नहीं हो सकी। हादसे में दोनों चालक अशफाक (26) पुत्र नियाज अहमद निवासी ग्राम विशुनपुर थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ और मोहित पांडेय (25) पुत्र सुशील कुमार पांडेय निवासी ग्राम पचराज थाना रानीगंज जिला प्रतापगढ़ की मौत हो गई। उस ट्रक के पीछे दो और ट्रक ईंट लेकर जा रहे थे। घटना के बाद उनके चालकों ने वाहन रोककर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मलवा हटवाकर शवों को निकलवाया और शिनाख्त करायी। घटना की सूचना पर मृतकों के परिवार वाले भी रविवार को दोपहर बाद जिला अस्पताल पहुंच गए थे।