फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   नगर पंचायत की सीट आरक्षित किए जाने का किया विरोध

नगर पंचायत की सीट आरक्षित किए जाने का किया विरोध

Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 13 Oct 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत की सीट आरक्षित किए जाने का किया विरोध
सोनभद्र (ओबरा)। नगर निकाय चुनाव में नगर पंचायत ओबरा अध्यक्ष सीट को अनुसूचित जाति के आरक्षित किए जाने से चुनाव की तैयारी कर रहे कई दिग्गजों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। इसके साथ ही पूर्व में अध्यक्ष पद के तैयारी में जुटे लोगों ने ओबरा नगर निकाय की सीट को सुरक्षित किए जाने पर विरोध भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को युवा बहुजन सेवा समिति के तत्वावधान में महिला अध्यक्ष डाली वर्मा एवं संस्था की पूर्व सचिव पुष्पा राय व पूर्व सचिव अरुण भारती के नेतृत्व में ओबरा सीट सामान्य या पिछड़ा वर्ग करने की मांग की गई। महिलाओं ने कहा कि ओबरा नगर पंचायत की जनसंख्या सबसे ज्यादा पिछड़े वर्ग के लोगों की है। इस की अधिकता को देखते हुए सबसे पहले यह सीट पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हो अन्यथा की दृष्टि में हम लोगों का आंदोलन बहुत तेजी से बढ़ेगा। कहा कि मनमाने ढंग से नगर पंचायत ओबरा की सीट अनुसूचित करना पूरी तरह से गलत है।इस मौके पर सुनीता सिंह, राम प्यारी देवी, सोनी, विद्या शर्मा, लालसा यादव, राधिका मौर्य, प्रमिला मौर्य, बीना, माधुरी तिवारी, पूनम देवी, शबा शाइना आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed