फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   150 kg of marijuana hidden under an aluminum bundle driver arrested vehicle owner four others wanted

UP: एल्युमिनियम के बंडल के नीचे छिपाकर रखा था 150 किलो गांजा, चालक गिरफ्तार; वाहन स्वामी समेत चार अन्य की तलाश

Sun, 01 Mar 2026 11:14 PM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Sun, 01 Mar 2026 11:14 PM IST
सार

Sonbhadra News: यूपी के सोनभद्र जिले में रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम के बाद सफलता मिल गई। बरामद गांजा की कीमत करीब 22.50 लाख रुपये आंकी गई है। तस्कर से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
150 kg of marijuana hidden under an aluminum bundle driver arrested vehicle owner four others wanted
गांजा तस्करी का आरोपी। - फोटो : संवाद

विस्तार

UP News: रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने शनिवार की रात लोढ़ी में वाहन चेकिंग के दौरान 150 किलोग्राम गांजा की खेप बरामद की। यह गांजा एल्यूमिनियम के बंडल के नीचे छिपाकर ओडिशा से लाया जा रहा था। पुलिस ने एक तस्कर को भी गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन




पूछताछ में वाहन मालिक समेत चार अन्य साथियों के बारे में जानकारी मिली है। पुलिस उनकी तलाश में जुट गई है। बरामद गांजा की कीमत करीब 22.50 लाख रुपये आंकी गई है। 
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में एएसपी अनिल कुमार व सीओ सिटी रणधीर मिश्र ने संयुक्त रूप से मीडिया को बताया कि होली के मद्देनजर मादक पदार्थों की अवैध बिक्री रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार की रात वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोढ़ी में चेकिंग की जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने की कार्रवाई

पुलिस टीम ने सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में खड़े ओडिशा नंबर के आयशर गुड्स कैरियर वाहन की तलाशी ली। वाहन के अंदर एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे छिपाकर रखे आठ प्लास्टिक बोरों से कुल 150 किलो गांजा बरामद हुआ। 

ओडिशा के अंगुल जिला निवासी चालक अनन्ता द्वारी (39) को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से मोबाइल फोन, नकद धनराशि और वाहन के दस्तावेज भी बरामद हुए। पूछताछ में चालक ने बताया कि वह करीब एक वर्ष से वाहन चला रहा है। गत 24 फरवरी को ओडिशा से एल्यूमिनियम लोड कर राजस्थान के भिवाड़ी जा रहा था। 

चार की तलाश

आर्थिक तंगी के कारण एक परिचित के माध्यम से तस्करों के संपर्क में आया। 26 फरवरी की रात नाकची (ओडिशा) में वाहन में एल्यूमिनियम बंडलों के पीछे गांजा लाद दिया गया। गांजा पहुंचाने के बदले 50 हजार रुपये तय हुए थे, जिसमें 10 हजार रुपये अग्रिम मिले थे। उसके अनुसार वाहन स्वामी को गांजा होने की जानकारी नहीं थी। 

पुलिस चेकिंग की सूचना मिलने पर उसने वाहन सुनसान स्थान पर खड़ा कर छिपने का प्रयास किया, लेकिन पकड़ा गया। एएसपी ने बताया कि इस तस्करी में बंशीधर, तिल्लू, साडू सीलू और वाहन स्वामी विकास अग्रवाल की भूमिका भी सामने आई है। उनकी तलाश भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed