फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   15 thousand withdrawn from the account by making a clone of the thumb, case registered against two

Sonebhadra News: अंगूठे का क्लोन बनाकर खाते से निकाल लिए 15 हजार, दो पर केस दर्ज

Sat, 03 Aug 2024 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Aug 2024 10:14 PM IST
विज्ञापन
15 thousand withdrawn from the account by making a clone of the thumb, case registered against two
घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के करीबरांव गांव में धोखाधड़ी कर आधार कार्ड से रुपये निकालने की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

करीबरांव गांव निवासी शिवनरायण विश्वकर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसी गांव के लवकुश यादव और मनोज यादव आधार कार्ड से रुपये निकालने का काम करते हैं। वह खाते से पैसा निकालने के लिए 10 जुलाई को लवकुश के पास गया और 10 हजार रुपये निकालने की बात कही। आरोप है कि लवकुश ने मशीन पर अंगूठा लगवाया और सर्वर डाउन होने की बात कहते हुए बगल में रखी मोमबत्ती पर अंगूठा निशान ले लिया।
विज्ञापन

कहा कि इसी से पैसा निकालकर दे दूंगा। बाद में पूछने पर बताए कि सरवर डाउन होने की वजह से पैसा नहीं निकल पाया। जब 11 जुलाई को मनोज यादव के पास जाकर 5000 रुपये निकालने के लिए कहा तो मनोज ने मशीन पर अंगूठा लगवाया। रुपये नहीं निकला तो बगल में पिघली हुई मोमबत्ती पर अंगूठा लगवा लिया। उसने भी सर्वर डाउन होने के कारण रुपये नहीं निकलने की बात कही। बाद में उसने पासबुक चेक कराया तो उन्हीं तिथियों में उसका क्रमशः 10 हजार व 5000 रुपये निकल चुका था। आरोप लगाया कि लवकुश व मनोज ने उसके अंगूठे का क्लोन बनाकर रुपये निकाल लिए। एसओ कमलेश पाल ने बताया कि मामले से दोनों आरोपियाें के विरुद्ध संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed