फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   146 villages will RO Plant

146 गांवों में लगेंगे आरओ प्लांट

Sun, 04 Jan 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sun, 04 Jan 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
146 villages will RO Plant
 प्रशासनिक और पुलिस अमले की ओर से रविवार को लोहिया ग्राम सिंदूर के ठोरकी टोले में लगाई गई चौपाल में मंडलायुक्त अनिल कुमार और डीएम डीके सिंह के तेवर तीखे रहे। इस दौरान जिले में 146 गांवों में जल्द ही प्रधानों के जरिए सौर ऊर्जा संचालित आरओ प्लांट लगाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


वहीं लापरवाही की शिकायत पर समाज कल्याण अधिकारी राजीव रतन सिंह, एडीओ एजी जीत नारायण कुशवाहा को फटकार लगाने के साथ ही ग्राम पंचायत विकास अधिकारी शैलेंद्र को कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि कार्यों में अपेक्षित सुधार न आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि मंडलायुक्त ने कहा कि लोहिया ग्राम का विकास मुख्यमंत्री की प्राथमिकता में है। इसलिए पात्रों को कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने तथा विकास कार्यों में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विशिष्ट अतिथि डीआईजी एमडी कर्णधार ने युवाओं को मुख्यधारा से जुड़े
विज्ञापन
विज्ञापन


रहने का आह्वान करते हुए कहा कि पुलिस ग्रामीणों के हरसंभव सहयोग के लिए तत्पर है। वहीं डीएम डीके सिंह ने सिंदूर में विद्युतीकरण के लिए 158 खंभे, 35 ट्रांसफार्मर लगे होने के बावजूद महज 12 कनेक्शन पर नाराजगी जताते हुए जल्द कनेक्शन संख्या बढ़ाए जाने का निर्देश दिया।

कहा कि जब तक कनेक्शन नहीं बढ़ जाते, तब तक बिजली नहीं दी जाएगी। इस दौरान बिना बिजली पहुंचे ही बिल पहुंचने की शिकायत पर पिपरी एक्सईएन आरआर प्रसाद को बिल माफ करने का निर्देश दिया। एडीओ एजी को निर्देशित किया कि वह खाद की कालाबाजारी रोकें और गड़बड़ी करने वाले दुकानदारों पर एफआईआर दर्ज कराएं।


आवास आवंटन में अनियमितता की शिकायत पर सेक्रेटरी को सुधार का निर्देश देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद  मंडलायुक्त, डीएम के साथ ही एसपी शिवशंकर यादव ने गरीबों में कंबल का वितरण किया। वहीं कौशल विकास योजना के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिए गए। इस मौके पर बीएसए नंदलाल सिंह, एक्सईएन पिपरी आरआर प्रसाद, डा. राजीव रंजन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed