फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   राबर्ट्सगंज सीट के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

राबर्ट्सगंज सीट के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

Sun, 19 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज सीट के लिए मतदान आज, पोलिंग पार्टियां रवाना

विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज (सुरक्षित) लोकसभा सीट के लिए मतदान रविवार को होगा। शनिवार को राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी से पोलिंग पार्टियों को ईवीएम के साथ मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया। प्रेक्षक, डीएम, एसपी, सीडीओ, एडीएम समेत अन्य अधिकारी पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थलों पर डटे रहे। बूथों पर पहुंच कर पोलिंग पार्टियों ने सेक्टर मजिस्ट्रेटों को रिपोर्टिंग किया।
जिले की चारों विधान सभाओं के 939 मतदान केंद्रों के 1475 मतदेय स्थलों पर मतदान के लिए 1475 पीठासीन अधिकारी, 1475 मतदान अधिकारी प्रथम, 1475 मतदान अधिकारी द्वितीय व 1475 मतदान अधिकारी तृतीय की तैनात किए गए हैं। सुबह करीब छह बजे से राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज पहुंच कर पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम, द्वितीय व तृतीय तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट व जोनल मजिस्ट्रेट अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद डिस्प्ले बोर्ड से मतदान कार्मिक अपनी ड्यूटी की जानकारी करके अपने विधानसभा के पंडाल में जाकर मतदान सामग्रियों को प्राप्त किया।
विज्ञापन

मतदान सामग्रियों को देने के लिए विधान सभावार अलग-अलग टेबुल लगाए गए थे। घोरावल, राबर्ट्सगंज , ओबरा और दुद्वी विधान सभा के लिए 14-14 टेबुल पर तैनात कर्मियों ने मतदान कर्मियों को ईवीएम और चुनाव से संबंधित अन्य सामग्रियों को मुहैया कराया। चारों विधान सभा के मतदान कार्मिक लगभग 500 बसों एवं लगभग 200 छोटे वाहनों से मतदान केंद्रों पर पहुंचे। मतदान के बाद उसी वाहनों से वापस भी लाया जाएगा। वाहनों पर विधान सभा तथा पोलिग पार्टियों की कोडिग भी की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक सामान्य डॉ. गोडाला किरन कुमार, प्रेक्षक पुलिस संजय कुमार ठाकुर, जिला निर्वाचन अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल, सीडीओ अजय कुमार द्विवेदी एसपी सलमान ताज पाटिज, एडीएम योगेंद्र बहादुर सिंह, एएसपी ओपी सिंह, अरूण कुमार दीक्षित अलग-अलग भ्रमण कर पोलिंग पार्टियों के रवानगी का जायजा लेते रहे। दोपहर बाद सभी पोलिंग पोर्टियां अपने बूथों के रवाना हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed