फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   सुबह रही उत्सुकता, रिजल्ट देखते ही खिले चेहरे

सुबह रही उत्सुकता, रिजल्ट देखते ही खिले चेहरे

Sun, 28 Apr 2019 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुबह रही उत्सुकता, रिजल्ट देखते ही खिले चेहरे
ओबरा। हाईस्कूल-इंटर में जिले के अधिकांश विद्यालयों का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। प्रकाश जीनियस इंटर कालेज का हाईस्कूल का परिणाम शत-प्रतिशत, इंटर का 97 प्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य सुरेंद्र यादव ने परिणाम पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन

बताया कि हाईस्कूल में अनुराग सिंह पटेल 82.8 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, 82.4 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, महिमा तिवारी ने 81.66 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय, इंटर विज्ञान वर्ग में आकाश 77.4 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, अभिषेक कुमार मौर्य 77.2 प्रतिशत अंक पाकर द्वितीय, अंकित कुमार सिंह 76.8 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय, वाणिज्य वर्ग में चंद्रावती ने 77.8 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम, 76 प्रतिशत अंक लेकर गरिमा द्वितीय, गौरव 75.8 प्रतिशत पाकर तृतीय रहे।
विज्ञापन

मां वैष्णो माडर्न कन्या इंटर कालेज राबटर्सगंज का हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। 87 प्रतिशत अंक पाकर राहुल कुमार प्रथम, 84.5 प्रतिशत अंक पाकर शिखा द्वितीय, 84.3 प्रतिशत अंक पाकर आंचल विश्वकर्मा, सक्षम श्रीवास्तव तृतीय, 84.3 प्रतिशत पाकर शमसेर बहादुर चतुर्थ, 83 प्रतिशत अंक पाकर नेहा मौर्या पांचवें स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह संत जेवियर्स उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राबटर्सगंज का हाईस्कूल परिणाम शतप्रतिशत रहा। प्रधानाचार्य प्रेमप्रकाश लाकड़ा ने बताया कि उनके यहां आलोक कुमार ने विद्यालय टॉप करने के साथ ही जिले में सातवें स्थान पर रहे।
ओबरा: हाईस्कूल की परीक्षा में जनपद की टॉप दस की सूची में नगर के सात छात्रों ने अस्थान बनाकर नगर का नाम रोशन किया है। स्थित सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ओबरा का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। इस विद्यालय के चार छात्रों ने जनपद की सूची में चौथा, सातवाँ, आठवा, व नौवां स्थान बनाया। नगर के बाल विद्यामंदिर कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेक्टर नौ की छात्रा अदिति सोनकर ने जनपद में प्रथम स्थान और जनपद के सबसे दुरूह क्षेत्रो में से एक नेवारी गांव निवासी गौरव सिंह ने जनपद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। नगर के स्वामी सत्यानंद सरस्वती हायर सेकेंड्री स्कूल के भी एक छात्र ने टॉपटेन में स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य चंद्रप्रभा सिंह, ओम प्रकाश राय, शंकर जी सिंह ने परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता जताई।
बभनी: जनता इंटर कालेज मे हाई स्कूल का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत और इंटर का 98 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल की अंजली ने 82 प्रतिशत, इंटर की गायत्री ने 73 प्रतिशत अंक पाकर मान बढ़ाया।
केकराही: हंसवाहिनी इंटर कालेज कसया का इंटर विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत और मानविकी वर्ग का परीक्षाफल 94 प्रतिशत रहा। निशांत कुशवाहा 79 प्रतिशत अंक पाकर विद्यालय में प्रथम, कीर्ति मौर्या 77 प्रतिशत द्वितीय, पूजा पटेल 76 प्रतिशत तृतीय, हिमांशु मिश्र 73 प्रतिशत ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी तरह हाईस्कूल में आशुतोष यादव 86.33 प्रतिशत के साथ प्रथम, कार्तिकेय मौर्य 85.33 प्रतिशत के साथ द्वितीय, नीलम मौर्या 83.5 प्रतिशत के साथ तृतीय स्थान हासिल की।
इसी तरह कोन इलाके राजवंशी देवी इंटर कॉलेज, महिउद्दीनपुर में इंटर में शिवांशु जायसवाल ने 85 प्रतिशत अंक पाकर पूरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त कर परिवार और विद्यालय का मान बढ़ाया। प्रबंधक एवं पूर्व एमएलसी जयप्रकाश चतुवेर्दी, प्रधानाचार्य सुशील चतुर्वेदी, राजेश जायसवाल ने मिष्ठान्न खिलाकर खुशी का इजहार किया। बताया की विद्यालय का परीक्षा परिणाम 96 प्रतिशत रहा है।
घोरावल: एसआर इंटर कालेज धरसड़ा घोरावल में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत और इंटर का परिणाम 80 प्रतिशत रहा। इंटर में यहां की छाया ने 407 अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप करने के साथ ही जिले में सातवां स्थान प्राप्त किया। पूर्णिमा मौर्या ने 376 अंक लेकर विद्यालय में दूसरा, शमीर खान ने 365 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हाईस्कूल में 502 अंक पाकर अभिषेक सिंह विद्यालय में पहले, अंकित यादव 441 अंक दूसरे, शिव कुमार 431 अंक तीसरे स्थान पर रहे।
सलखन: जय ज्योति इंटर कॉलेज गुरमा में हाईस्कूल और इंटर दोनों का परीक्षा परिणाम शानदार शानदार रहा। कला वर्ग में प्रतिमा पाठक प्रथम, अंजलि पांडेय द्वितीय, पूजा भारती तृतीय, विज्ञान वगज् में शिवम शर्मा प्रथम, संजना मिश्रा द्वितीय, जागृति गुप्ता तृतीय आई। हाई स्कूल में ज्योति यादव 88 प्रतिशत प्रथम, पवन कुमार 84 प्रतिशत द्वितीय, विकास कुमार 79.67 प्रतिशत तृतीय रहे। प्रधानाचार्य द्विजेंद्रनाथ मिश्र ने परिणाम पर प्रसन्नता जताई।
दुद्धी: कल्पना विकास इंटर कालेज अमवार बघाड़ू की इंटर की छात्रा विद्यालय टॉप करने के साथ ही पूरे जिले में सातवें स्थान पर रही। सोनांचल इंटर कालेज के प्रबंधक आरपी श्रीवास्तव ने बताया कि कॉलेज में अमित कुमार 512 अंक पाकर प्रथम, कमलेश कुमार 498 अंक पाकर द्वितीय, श्रेया केशरी 488 अंक पाकर तीसरे स्थान पर रही।

राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य ऋषिकेश पाठक ने बताया कि इंटर में अस्मिता गोस्वामी 387 अंक पाकर प्रथम रही। बुशरा फातिमा 362 अंक दूसरे, साक्षी जायसवाल 357 अंक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
हाईस्कूल में साहिल कांस्यकार 516 अंक प्रथम, मनीष मिश्र 504 अंक पाकर द्वितीय, शिवम कुमार 474 अंक पाकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed