फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   गांव-गांव जाकर बताएं कल्याणकारी योजनाएं

गांव-गांव जाकर बताएं कल्याणकारी योजनाएं

Mon, 28 Jan 2019 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर बताएं कल्याणकारी योजनाएं
चोपन। भाजपा की सोमवार को रामलीला मैदान परिसर स्थित हॉल में बैठक हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता ने विपक्षी दलों की बौखलाहट बढ़ा दी है। इसी बौखलाहट में बेमेल गठबंधन बनाया गया है। उन्हें ध्वस्त करने के लिए सभी कार्यकर्ता अभी से कमर कस लें। जिला प्रभारी विद्यासागर राय 11 प्रकोष्ठ और विभागों से संगठन से जुड़े कार्यक्रमों के सफलता पर चर्चा की और कार्यकर्ताओं में लोस चुनाव को लेकर गांव-गांव जाने और लोगों को कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराने का जोश भरा। अध्यक्षता करते जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने भी कार्यकर्ताओं को सक्रियता के टिप्स सुझाए। संचालन कर रहे जिला महामंत्री रामसुंदर निषाद ने भाजपा की नीतियां सदैव राष्ट्रवादी और सबको साथ लेकर चलने वाली रही हैं। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालजी, जिला महामंत्री अजीत चौबे, अमरनाथ पटेल, विपिन बिहारी, गोविंद यादव, कमलेश चौबे, शिव कुमार गुप्ता, आशुतोष चतुर्वेदी, सुनील सिंह, गंगा सिंह, शंभूशरण सिंह, दाराशिकोह, अनूप तिवारी, रंजना सिंह, सुनीता पांडेय, मंडल अध्यक्ष राजेश अग्रहरी, प्रदीप अग्रवाल, महेंद्र केशरी, सत्यप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed