फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   ब्लास्टिंग के पत्थर से घरों में हो रही है क्षति

ब्लास्टिंग के पत्थर से घरों में हो रही है क्षति

Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
Updated Fri, 09 Nov 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
ब्लास्टिंग के पत्थर से घरों में हो रही है क्षति
डाला। बिल्ली मारकुंडी के कोठा टोला में डाला-ओबरा मार्ग के किनारे स्थित मकानों पर आये दिन ब्लास्टिंग से पत्थरों के गिरने से लोग परेशान हैं। इससे क्षुब्ध लोगों ने शुक्रवार को गांव में प्रदर्शन किया और संबंधित कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि पत्थरों के गिरने से लोगों के घरों में क्षति हो रही है।
विज्ञापन

पुलिस चौकी के ग्राम पंचायत बिल्ली मारकुंडी के कोठा टोला में डाला-ओबरा मार्ग के किनारे स्थित मकानों पर खदान में होने वाले ब्लास्टिंग से उड़े पत्थरों के गिरने से सामानों की क्षति होती है। लोगों में सुरक्षा को लेकर भय बना रहता है। स्थानीय पुलिस में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान न होने से क्षुब्ध लोगों ने कोठा टोला गांव में डाला -ओबरा मार्ग पर प्रदर्शन कर नारे लगाये और संबंधित जिम्मेदार कंपनी के विरूद्घ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों ने बताया कि कोठा टोला में स्थित बस्ती से महज दो सौ मीटर कि दूरी पर ही सीमेंट कंपनी द्वारा खदानों में पत्थरों की निकासी के लिए ब्लास्टिंग की जाती है। इससे उड़कर पत्थर बस्ती में गिरता रहता है। कई बार लोग घायल होने से बाल-बाल बचे हैं। पूर्व में पत्थरों के गिरने से हुई क्षति की शिकायत स्थानीय पुलिस के साथ ही डीएम, अपर मुख्य सचिव भूतल व खनिकर्म विभाग, खान अधिकारी, खान निरीक्षक खनिज व एएसपी को पत्र लिखकर की गई थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बस्ती में प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विधालय चलता है, जिसमें तीन से चार सौ की संख्या में बच्चे पढते हैं और इसी रास्ते से उनका आना जाना होता है। इससे बच्चों को भी ब्लास्टिंग के पत्थरों से खतरा रहता है। बुद्धिसागर, आद्या प्रसाद, बृजेश कुमार, राकेश कुमार, कन्हैया लाल, शकुंतला देवी, कौशल्या देवी, रामनरेश, अमर साह का कहना है कि यदि इस पर अंकुश नहीं लगाया तो आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में शारदा प्रसाद, विनोद, केवल, अजय, रविंद्र, गुड्डू, धर्मेंद्र, संदीप कुमार, रविशंकर शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed