फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   बिजली के लिए सड़क को किया जाम, की नारबाजी

बिजली के लिए सड़क को किया जाम, की नारबाजी

Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
बिजली के लिए सड़क को किया जाम, की नारबाजी

विज्ञापन
अनपरा। अनपरा के सुभाष नगर के रहवासियों ने बिजली के लिए मंगलवार को औड़ी मोड़ पर सड़क जाम कर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि ग्राम पंचायत औड़ी के सुभाष नगर में दो माह से बिजली आपूर्ति ठप है, बावजूद पीसीएल के अधिकारियों व कर्मचारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

सर्व समाज कल्याण समिति के बैनर तले सुभाष नगर के रहवासियों ने मंगलवार की सुबह बैठक की। बिजली आपूर्ति बहाल न होने पर चिंता व्यक्त करते हुए प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। अध्यक्ष केदारनाथ राम की अगुवाई में रहवासी औड़ी तिराहे पर पहुंचे और मार्ग को जाम कर नारेबाजी करने लगे। जाम की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक शैलेश कुमार राय मौके पर पहुंच गए। कोतवाल ने लोगों को समझा बुझाकर जाम हटाने की कोशिश की लेकिन जब प्रदर्शनकारी नहीं माने तो क्षेत्र के अवर अभियंता विमलेश सिंह को मौके पर पुलिस ने बुलाया। जेई ने लोगों को आश्वस्त किया कि एक अगस्त की शाम से बिना रूकावट बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस आश्वासन पर करीब आधे घंटे बाद जाम हटा। इस मौके पर हेमंत गुप्ता, सतीश मौर्या, शेषमणि, अशोक बर्मा, शमशाद, कृष्णा कन्नौजिया, विजय विश्वकर्मा, मुन्ना कुशवाहा, रूकमणि सोनी, माया शर्मा, किसमतिया देवी व अंजना देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed