फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने का लिया संकल्प

कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने का लिया संकल्प

Sun, 29 Jul 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
कृषि अर्थव्यवस्था मजबूत बनाने का लिया संकल्प
म्योरपुर। ब्लॉक के बनवासी सेवा आश्रम में कस्तूरबा और गांधी के 150 वीं जयंती पर चल रहा तीन दिवसीय युवा शिविर रविवार को संपन्न हो गया। इसमें बाजार के बंधन से मुक्त होने और कृषि अर्थ व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस दौरान लोक निर्माण विभाग के पूर्व अभियंता विभूति विक्रम और अर्थशास्त्री अरविंद अंजुमन ने कहा कि दुनिया का कोई भी देश कृषि को बढ़ावा दिए बिना सशक्त नहीं हो सकता। खेती के तरीके अलग हो सकते हैं। अधिकतर देश इस पर गंभीर हैं, लेकिन भारत में किसानों और कृषि की उपेक्षा हो रही है। क्योंकि आम लोग सरकार पर दबाव नहीं डाल पा रहे हैं। शासन का निर्माण तो जनता के हाथ है, वह जैसा चाहेंगे वैसा चलेगा। जरूरत है कि हम अच्छा चाहते हैं तो खुद वैसा बनें। उन्होंने कहा कि युवाओं को बाजार को वितरण की व्यवस्था का रूप दे। हथियार और पेट्रोलियम दो बड़े बाजार पर दुनियां के लोग राज करना चाह रहे हैं। इससे भला नही होने वाला। हम जहां हैं, वहां मानसिक तैयारी करें कि हम बाजार पर कम निर्भर रहें। अनावश्यक चीजों से तौबा करें। शुभा प्रेम ने संकल्प को दुहराते हुए युवाओं में खुद परिवर्तन का आह्वान किया। यहां उमेश चौबे, केवला दुबे, देवनाथ सिंह, मनीष, आदेश, रमेश, प्रमोद, बाबूलाल, मनमती, सीमा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed