{"_id":"5b32827b4f1c1b95598b637b","slug":"141530036859-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूखा राहत पैकेट में सामग्री कम मिलने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूखा राहत पैकेट में सामग्री कम मिलने पर हंगामा
Updated Tue, 26 Jun 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। जिले में सूखा राहत पैकेट वितरण में गड़बड़ी फिर शुरू हो गई है। सोमवार को राबर्ट्सगंज ब्लॉक के बुड़हर कला गांव में 22 लोगों में वितरित किए गए सूखा राहत पैकेट में सामाग्री कम मिली। लाभार्थियों ने पैकेट खोला तो किसी में घी तो किसी में तेल, आलू आदि सामग्री कम मिली। इससे खफा होकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पंचायत भवन पर प्रदर्शन किया। इसकी जानकारी होने पर नायब तहसीलदार पवन सिंह ने कोटेदार से अपने समक्ष सामग्री का वितरण करवाया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।
सोमवार को कोटेदार ने 22 लाभार्थियों में सामग्री वितरित किया। लाभार्थियों ने घर जाकर पैकेट खोला तो 20 लोगों के पैकेट में सामग्री की मात्रा कम थी। इससे खफा होकर मंगलवार की सुबह दस बजे पंचायत भवन पहुंचे। लाभार्थियों ने कोटेदार पर सामग्री कम देने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी करने लगे। ग्राम प्रधान मीरा देवी और बमबम तिवारी ने एसडीएम समेत अन्य अधिकारियों को सूखा राहत सामग्री के वितरण में हुई गड़बड़ी की शिकायत की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि गरीबों को दिए जाने वाले सूखा राहत सामग्री के वितरण में धांधली बरतने वालों की जांच कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कहा कि कईयों के पैकेट में घी और तेल नदारद था। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को मामले की जांच करवा कर कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया। प्रदर्शन करने में सुशीला, विफनी, शिवकुमारी, कलावती, बसंती, फूलवासी, सीताराम आदि शामिल रहे।