{"_id":"5b006a714f1c1bd9408b68da","slug":"141526753905-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित बाइक पलटी, तीन युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित बाइक पलटी, तीन युवक घायल
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
जमानिया(गाजीपुर)। कोतवाली क्षेत्र के लोदीपुर मुहल्ला के पास सोमवार की सुबह एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। लोगों ने उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया, लेकिन तीनों बिना मरहम-पट्टी कराए ही वहां से चले गए।
मथारा गांव निवासी इबरार (18), सलीम (19) और जावेद (18) बाइक पर सवार होकर बाजार की तरफ किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान दिन में करीब 11 बजे अचानक लोदीपुर मुहल्ला के पास सामने एक युवक आ गया। उसे बचाने में अनियंत्रित होकर बाइक पलट गई, जिससे तीनों घायल हो गए। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में तीनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले गए। घायल उपचार कराए बिना ही वहां से चले गए। इस संबंध में स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी अनिल कुमार रत्नेश ने बताया कि तीनों युवकों को चोट लगी थी, लेकिन वह बिना उपचार कराए ही चले गए।