फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हाइवा से कई पोल क्षतिग्रस्त, दर्जनों मीटर तार टूटा

हाइवा से कई पोल क्षतिग्रस्त, दर्जनों मीटर तार टूटा

Tue, 08 May 2018 11:12 PM IST
Updated Tue, 08 May 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
हाइवा से कई पोल क्षतिग्रस्त, दर्जनों मीटर तार टूटा
ओबरा। थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी मार्ग पर सोमवार की देर रात अनियंत्रित हुई हाइवा ने विद्युत व्यवस्था को भारी क्षति पहुंचाई। हाईवा के हाइड्रोलिक जैक के उठे होने के कारण ओबरा थाने के पास क्रासिंग तार उसमें फंस गया। इसके चलते ओबरा थाने से लेकर ओबरा इंटर कॉलेज तक कई विद्यु्त पोल एवं कंडक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। कई मीटर तार टूट गया। इसके चलते परियेाजना कालोनी और आस-पास में कई आवासों की बत्ती गुल हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर ओबरा सी का निर्माण कर रही दूसान के साइट पर मैटेरियल गिराकर लौट रहा था। इस दौरान उसका हाइड्रोलिक जैक से डाला उठा हुआ था। डंपर थाने की तरफ से क्लब नंबर एक की तरफ जैसे ही बढ़ा, उसमें सडक़ पार कर रहा तार फंस गया। वाहन की गति तेज होने के कारण थाना चौराहा से लेकर ओबरा इंटर कालेज तक के विद्युत पोल और कंडक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। इससे इस एरिया की पूरी विद्युत व्यवस्था ही छिन्न-भिन्न हो गई। संोग अच्छा था कि हाइवा के डाला के संपर्क में आते ही लाइप ट्रिप कर गई वरना बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता था। घटना की जानकारी होते ही अधिशासी अभियंता इं. जीएन मिश्रा, इं. अदालत वर्मा, इं सतेंद्र सिंह, जेई नन्दलाल, आलोक सिंह, रमाकांत यादव, मनीष कुमार सिंह, प्रभात पांडेय, लल्लन कुमार, बृजराज, बाबूलाल आदि पहुंच गए और मरम्मत कार्य शुरू करवा दिया। क्षति काफी होने के कारण बुधवार शाम तक आपूर्ति बहाल होने की उम्मीद जताई जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed