{"_id":"5af1e0884f1c1b6d098b88ec","slug":"141525801096-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमलोरी में रेलवे स्टेशन की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमलोरी में रेलवे स्टेशन की मांग उठी
Updated Tue, 08 May 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंगरौली। कटनी-सिंगरौली के बीच चल रहे रेल लाइन दोहरीकरण कार्य के समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में अमलोरी (बैढन) को रेल नेटवर्क से जोडने की मांग जनप्रतिनिधियों ने उठाया और कहा कि जिला मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन बनना चाहिए।
सांसद रीति पाठक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विधायक रामलल्लू वैश्य, राजेंद्र मेश्राम, महापौर प्रेमवती खैरवार, डीएम अनुराग चौधरी सहित रेलेवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मुख्य रूप से कटनी-सिंगरौली लाइन के दोहरीकरण संबंधी कार्यो के प्रगति पर विस्तार से चर्चा हुई। सांसद श्रीमती पाठक को रेलवे के अधिकारियों ने भूमि अधिग्रहण में आने वाली समस्याओं से अवगत कराया साथ ही यह भी कहा कि रेलवे क्रासिंग एवं पुलिया निर्माण आदि संबंधित निविदाएं हो चुकी हैं और जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। डीएम अनुराग चौधरी ने रेल अफसरों को आश्वस्त किया कि भूमि अधिग्रहण में कोई भी समस्या नहीं आने दी जाएगी। डीएम ने उपस्थित देवसर एवं चितरंगी के एसडीएम को निर्देश दिए कि सेक्शन 19 की कार्रवाई एक सप्ताह के अंदर पूरी करे जिससे कार्य में कोई बाधा ना आए। इस मौके पर सिंगरौली को आदर्श (माडल) स्टेशन बनाने जाने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान विधायक रामलल्लू वैश्य ने बैढन या अमलोरी को रेलवे लाइन से जोडने के की मांग की गई। विधायक राजेंद्र मेश्राम ने जिले के गजराबहरा, जमगड़ी, सरई, बरगवां, में रेलवे ओवर ब्रिज बनाने को सुझाव दिया। जेएस लाकरा मुख्य अभियंता निर्माण पमरे जबलपुर, पवन कुमार कार्यकारी अभियंता, रमेश चंद खंड अभियंता, एसके सिंह खंड अभियंता सहित जिला स्तर के कई अधिकारी मौजूद रहे।