फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   एडीएम प्रशासन को निलंबित करने की मांग

एडीएम प्रशासन को निलंबित करने की मांग

Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
एडीएम प्रशासन को निलंबित करने की मांग
खंड विकास अधिकारी पर हुए हमले को लेकर विकास विभाग के कर्मचारियों का शुक्रवार को कार्य बहिष्कार जारी रहा। उन्होंने विकास भवन पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कहा कि यदि आरोपी अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई नहीं हुई तो कर्मचारी शनिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
विज्ञापन

बता दें कि आरोप है कि अपर जिलाधिकारी प्रशासन ने सात दिन पूर्व खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण को अपशब्दों का प्रयोग करते हुए थप्पड़ जड़ दिया था। तभी से ग्राम्य विकास महापरिषद के बैनर तले विकास विभाग के कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कर्मचारी दो से चार अप्रैल तक बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया लेकिन कोई कार्रवाही न होने पर गुरुवार व शुक्रवार को कार्य बहिष्कार पर रहे। शुक्रवार को आक्रोशित कर्मचारियों ने घटना का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री को संबोंधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा है। कर्मचारियों ने ब्लाक कार्यालयों में सुरक्षा व्यवस्था के तहत गार्ड उपलब्ध कराए जाने की मांग की है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रवीणानंद, महामंत्री शैलेंद्र सिंह, चंद्रकांत द्विवेदी, सुनील कुमार श्रीवास्तव, शिवनारायण सिंह, दिवाकर सिंह, अवधेश सिंह, शैलेंद्र, हेमनाथ पांडेय, दिनेश गिरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed