फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह निकली शोभायात्रा

हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह निकली शोभायात्रा

Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
हनुमान जन्मोत्सव पर जगह-जगह निकली शोभायात्रा
सोनभद्र। जिले में शनिवार को जगह-जगह हनुमान जन्मोत्सव पर शोभा यात्रा निकाली गई। चहुं ओर महाबीर और बजरंग बली के जयकारे लगते रहे। राबर्ट्सगंज में महावीरी झंडा के साथ लोग झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। नगर में शोभायात्रा निकाली गई। राम सीता और हनुमान की आकर्षक ढंग से झांकी सजाई गई थी। जिला अस्पताल में फल वितरित किया गया। वहीं संकट मोचन मंदिर राबर्ट्सगंज में परिसर में देवी जागरण हुआ। लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल में स्थित संकट मोचन श्रीसिद्ध मंदिर से गांजे-बाजे के साथ शोभा यात्रा निकली। रथ पर सवार श्रीराम, मां जानकी और पवन पुत्र हनुमान की भव्य झांकी देखने के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। शोभा यात्रा मेन चौक, पुरानी तहसील रोड, पूरब मोहाल समेत अन्य मार्गों से होते हुए पुन: संकट मोचन श्रीसिद्ध मंदिर पहुंची। यहां पुजारियों ने वैदिक मंत्रोचार के साथ श्रीराम-सीता और हनुमान का पूजन-अर्चन कराया। रास्ते भर शोभा यात्रा पर पुष्पों की वर्षा होती रही। उधर केडिया के बगीचा में धूमधाम से संकट मोचन मंदिर में हनुमान की पूजा अर्चना की गई।
विज्ञापन

संकट मोचन मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। यहां रात में कलाकारों ने देवी जागरण किया। लोढ़ी स्थित हनुमान मंदिर में अशोक जैन, धर्मेश कुमार, पुनीत जैन समेत अन्य लोगों की सौजन्य से भंडारे का आयोजन किया गया। दुद्धी संवाददात के अनुसार हनुमान जन्मोत्सव पर शनिवार को हनुमान मंदिरों में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यहां लोगों ने मत्था टेका और पूजन अर्चन किया। प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगा। नगर के प्राचीन महावीर मंदिर, संकट मोचन मंदिर व पंचदेव मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ इकट्ठा होने लगी थी। शाम को भी इन मंदिरों में दीप जलाकर भजन कीर्तन किया गया। वहीं ममुआ में स्थित हनुमान मंदिर में पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी आचार्य मोती तिवारी ने यजमान यदुनाथ शुक्ला, रमाकांत, लक्ष्मीकांत शुक्ला आदि से पूजन-अर्चन कराया। हनुमान जन्मोत्सव पर जिला अस्पताल में सदर विधायक भूपेश चौबे, डॉ. संदीप, अशोक जैन, पवन जैन आदि ने फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य होने की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed