{"_id":"5abfbd294f1c1bb9618b4c1f","slug":"141522515241-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"45500 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45500 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदेगी सरकार
Updated Sat, 31 Mar 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। प्रदेश सरकार ने जिले में गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। 45 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की जानी है। जिला खाद्य विपणन विभाग ने गेहूं खरीद करने के लिए 39 क्रय केंद्र बनाए हैं। सभी केेंद्रों पर एक अप्रैल से गेहूं की खरीद शुरू होगी। केंद्र प्रभारियों को किसानों को पेयजल आदि व्यवस्थाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित कर दिया गया है।
जिले में गेहूं की फसल केे मड़ाई का कार्य शुरू है। इस बार वर्ष 2018-19 में 45 हजार 500 मीट्रिक टन गेहूं क्रय करने का लक्ष्य दिया है। राबर्ट्र्सगंज, घोरावल और दुद्धी तहसील क्षेत्र में गेहूं क्रय करने के लिए 39 केंद्र बनाए गए हैं। इन केेंद्रों पर एक अप्रैल से 15 जून तक गेहूं खरीद की जानी है। सभी केंद्रों पर जरूरत के अनुसार बोरा, तौल मशीन उपलब्ध कराई गई है। केंद्र प्रभारियों को किसानों को बैठने के लिए दरी, पीने के लिए शुद्ध पेयजल, धूप से बचने के लिए तिरपाल, रोशनी आदि का इंतेजाम करने का निर्देश दिए गए हैं। वहीं ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले किसानों का ही गेहूं खरीदा जाएगा। लेकिन उन किसानों को गेहूं बेचने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य नहीं है जो वर्ष 2018 में क्रय केंद्रों पर धान बेचे थे। जिला विपणन अधिकारी देवेंद्र सिंह कहते हैं कि एक अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीदने की समुचित व्यवस्था कर ली गई है। ऑनलाइन पंजीयन कराने वाले किसानों का ही गेहूं क्रय किया जाएगा। किसानों को प्रति कुंतल गेहूं का 1735 रुपये मिलेगा। आरटीजीएस के माध्यम से किसानों के खाते में गेहूं का भुगतान होगा।