फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अगोरी परगना में गठित हो भूमि प्रबंध समिति

अगोरी परगना में गठित हो भूमि प्रबंध समिति

Wed, 21 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
अगोरी परगना में गठित हो भूमि प्रबंध समिति
ब्लॉक सभागार में प्रधान संघ की बैठक बुधवार को हुई। इसमें प्रधानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। 25 मार्च को उप मुख्यमंत्री के आगमन पर उन्हें पांच सूत्री मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया। भूमि प्रबंधन समिति के गठन की मांग बैठक में उठाई गई।
विज्ञापन

प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधान सरकार की योजनाओं का पूरी पारदर्शिता से क्रियान्यवन कराते हैं। लेकिन अफसर उन्हें आशंका भरी निगाह से देखते हैं और आये दिन प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई कर उनका शोषण करते हैं। जब से ब्लॉक चोपन की परगना अगोरी का निर्माण हुआ है, भूमि प्रबंध समिति का गठन नही हुआ। इसे तत्काल लागू कराया जाय। कहा कि बगैर प्रधान की सहमति से एसडीएम और लेखपाल गांव की जमीन का पट्टा कर दे रहे हैं। उसे जांच कराकर निरस्त किया जाए। प्रधानों को पट्टा करने का अधिकार दिया जाए। कहा कि तीन माह से ब्लाक के मनरेगा के मजदूरों के मजदूरी का भुगतान नही हुआ है। उन्होंने जिले में 100 की जगह 150 दिन का रोजगार दिये जाने की मांग भी उठाई। बैठक में मिथिलेश जायसवाल, इबरार अहमद, नंद किशोर, अवधेश रॉय, सिकंदर प्रसाद, विजय कुमार, कमला प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed