फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   णरकार जमीन पर बने इंदिरा आवासों को ढहवाया

णरकार जमीन पर बने इंदिरा आवासों को ढहवाया

Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
णरकार जमीन पर बने इंदिरा आवासों को ढहवाया
सोनभद्र। कोतवाली क्षेत्र के परसौना गांव में रविवार को सदर एसडीएम विशाल यादव ने जेसेबी से सरकारी भूमि पर बने तीन इंदिरा आवास, 12 शौचालयों समेत कच्चे कई मकानों को धराशायी करवा दिया। अतिक्रमणकारियों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिस ने कड़ाई करते हुए उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब एक बजे परसौना गांव में फोर्स के साथ एसडीएम, सिटी सीओ विवेकानंद तिवारी, तहसीलदार नंदलाल सिंह, नायब तहसीलदार पवन सिंह, कोतवाल भारतभूषण तिवारी ने पहुंचे। एसडीएम ने ग्राम समाज की भूमि पर अवैध ढंग से मकान, शौचालय आदि का निर्माण कर रह रहे लोगों को मकान के अंदर से सामानों को हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद एसडीएम ने तहसीदार और कोतवाल को जेसेबी से मकानों को गिराने का निर्देश दिया। इस पर कुछ महिलाओं ने विरोध किया लेकिन महिला पुलिस कर्मियों ने सभी महिलाओं को शांत कराया। एसडीएम ने बताया कि करीब छह बिगहे सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा कर रखा था। तीन ने तो इंदिरा आवास भी बनवा लिया था। उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर अतिक्रमणकारियों को बेदखल कर भूमि को खाली कराया गया है। दोबारा भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed