फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   रोजगार अवसर को लेकर मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

रोजगार अवसर को लेकर मानकों से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
रोजगार अवसर को लेकर मानकों से खिलवाड़  बर्दाश्त नहीं
सोनभद्र (ओबरा)। भारतीय संविदा श्रमिक संगठन की बैठक रविवार को गांधी मैदान में हुई। इसमें रोजगार की मांग को लेकर चर्चा हुई। मैदान में ही युवाओं ने रोजगार के लिए प्रदर्शन किया और चेताया कि रोजगार के अवसर को लेकर खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अध्यक्षता वरिष्ठ मजदूर नेता संजय पांडेय ने किया। कहा कि स्थानीय लोगों को अवसर न दिया जाना गंभीर मुद्दा है, जिसका समाधान सिर्फ अभिलेखों तक सिमटना अन्याय है। संगठन इस गुमराह करने वाली कार्य प्रणाली पर प्रतिबंध लगाने की मांग करता है। संगठन के अध्यक्ष मंणिशंकर पाठक ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सी परियोजना का निर्माण कार्य करा रही संविदा कंपनियां रोजगारपरक काम पर अंकुश लगाकर मशीनों की प्रक्रिया को बढ़ावा देने की सोच रहा है, जबकि मशीनों के ज्यादातर प्रयोग पर रोक है। श्रम विभाग के नियमों को ताक पर रखकर काम किया जा रहा है। भाजयुमो काशी क्षेत्र के मंत्री दिनेश शुक्ला ने कहा कि स्थानीय अवसर देने की बजाय उनका शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिम्मेदार अधिकारियों की शिकायत उच्च स्तर पर की जाएगी। संगठन के संरक्षक सुशील मिश्रा ने कहा कि संविदा कंपनियों में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों की अत्यधिक संख्या गैर जनपदों की है और स्थानीयों की महज संख्या सिर्फ खानापुर्ति के लिए रखा गया है। कंपनियों द्वारा स्थानीय लोगों के लिए रची जा रही साजिश का पर्दाफाश करके संगठन इस मामले को सार्वजनिक करेगा। बैठक में ओम प्रकाश अंबर, सुनील जायसवाल, नवाज पठान, तीरथ यादव, रितिक कुमार, हमीदुल्ला, सोहनलाल पटेल, वसीम अहमद, मंगलेश कुमार यादव, सुरेंद्र राम, शशिकांत मिश्रा, प्रेम प्रकाश, मनोज कुमार चौधरी, मुस्तफा अंसारी, रामसहाय, भागमनी, अशोक मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed