{"_id":"596f98b94f1c1bfd798b464f","slug":"141500485817-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत कराने की मांग
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के अंबेडकर नगर में बुधवार को क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत कराने की मांग लेकर नागरिकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नगर पालिका प्रशासन पर सड़क की मरम्मत नहीं कराने का आरोप मढ़ा। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो नगर पालिका कार्यालय का घेराव किया जाएगा।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संजय और राहुल ने कहा कि सड़क पर कीचड़ होने की वजह से घर से बाहर निकला मुश्किल हो गया है। इसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण नाली का पानी सड़क पर भर गया है। हल्की बारिश होने पर भी सड़क पर कीचड़ और फिसलन हो जाती है जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। विकास ने कहा कि पहले भी वार्ड में सड़क की सोलिंग और मोरंग डालने की मांग नगर पालिका प्रशासन से की गई थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। प्रदर्शन में जितेेंद्र, राधे, मोनू, राजबली, प्रियंका, संगीता, राधिका मौजूद रहीं। (ब्यूरो)