{"_id":"59528d824f1c1b0b478b45dc","slug":"141498582402-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक, परिषदीय विद्यालयों में चला स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक, परिषदीय विद्यालयों में चला स्वच्छता अभियान
Updated Tue, 27 Jun 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनभद्र। विशेष सफाई अभियान के तहत मंगलवार को जिले भर के माध्यमिक और प्राथमिक विद्यालयों में सफाई अभियान चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों समेत शिक्षा विभाग के अधिकारियों और शिक्षकों ने विद्यालयों में सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
सदर ब्लॉक के रौप गांव में स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र में डीएम पीके उपाध्याय, बीएसए गोरख नाथ पटेल समेत अन्य अधिकारियों ने सफाई की। यहां डीएम ने कहा कि स्वच्छता बेहद जरूरी है। यह सेहत और स्वस्थ मानसिकता को बनाए रखता है। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी विमला शंकर त्रिपाठी, उदय चंद्र राय, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह समेत अन्य मौजूद रहे। सजौर और तियरा प्राथमिक विद्यालय पर सदर विधायक भूपेश चौबे समेत अन्य ने सफाई की। सफाई के बाद पूरे स्कूल परिसर व आसपास के जगहों पर चूने से सुंदर रूप दिया गया। विधायक ने कहा कि एक जुुलाई के सुबह जब बच्चे स्कूल पढ़ने आएं तो ग्राम प्रधान, निगरानी समिति के लोग बच्चों के स्वागत के लिए उपस्थित रहे। इस दौरान संतोष शुक्ला, आनंद मिश्रा, रशीद अहमद, शंभू नारायण सिंह, विनोद पटेल, सत्य प्रकाश, गौरव शुक्ला, अंकित, पप्पू मौजूद रहे। खलियारी प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र नगवां में बीएसए के अगुवाई में सफाई के साथ ही पौधरोपण का कार्य हुआ। बीएसए ने कहा कि अध्यापक इस अभियान को 30 जून तक सभी विद्यालयों में जारी रखें। इस दौरान एसडीआई विमला शंकर त्रिपाठी, डीपी सिंह, एसपी सहाय, उदय चंद राय, सुनील कुमार सिंह, अरविंद पांडेय, ओम प्रकाश, उमाकांत पांडेय, तिलकराम मौजूद रहे।
रामगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार ब्लॉक संसाधन केंद्र चतरा में मंगलवार की सुबह बीएसए डा. गोरखनाथ पटेल की अगुवाई में सफाई अभियान चलाया गया। यहां शिक्षकों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने का संदेश भी दिया गया। 30 जून तक सभी विद्यालयों में सफाई अभियान चलाने और एक जुलाई को विद्यालयों में छात्र-छात्राओं के आने पर उनके स्वागत करने पर भी जोर दिया। इस दौरान एसडीआई विमला शंकर त्रिपाठी, समन्वयक डीपी सिंह, बीईओ मुकेश कुमार राय, उदयचंद्र राय, सुनील सिंह, एसपी सहाय, आलोक कुमार, शिक्षक नेता अशोक कुमार, जनार्दन त्रिपाठी, जयश्री विश्वकर्मा, नरेंद्र देव पांडेय, श्रीकांत मिश्र मौजूद रहे।