फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13th unit of Obra project closed, power system collapsed

Sonebhadra News: ओबरा परियोजना की 13वीं इकाई बंद, चरमराई बिजली व्यवस्था

Sun, 30 Jun 2024 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
13th unit of Obra project closed, power system collapsed
ओबरा। ओबरा बी तापीय परियोजना की 200 मेगावाट क्षमता वाली 13वीं इकाई शुक्रवार दोपहर तकनीकी कारणों से बंद हो गई। इससे परियोजना के बिजली उत्पादन में कमी आई है। परियोजना की 11वीं इकाई पहले से ही बंद है। परियोजना की दो इकाइयां बंद होने से सूबे की बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है।
विज्ञापन

सूबे के कई हिस्सों में आपात बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। अभियंताओं ने कड़ी मशक्क्त के बाद देर रात करीब साढ़े बारह बजे 13वीं इकाई को लाइटअप कर लिया, लेकिन शनिवार सुबह साढ़े चार बजे के करीब आईडी फैन में आई खराबी से इकाई को दोबारा बंद करना पड़ा। अगले चौबीस घंटों में इकाई से पुनः उत्पादन की उम्मीद है। समाचार लिखे जाने तक बी परियोजना की उत्पादनरत नौवीं इकाई से 106 मेगावाट, 10वीं इकाई से 105 मेगावाट एवं 12वीं इकाई से 101 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed