{"_id":"5cb61858bdec22144d7e2869","slug":"131555437656-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलाश नाथ बने भासपा से लोस प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलाश नाथ बने भासपा से लोस प्रत्याशी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने राबर्ट्सगंज लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने राबर्ट्सगंज ब्लॉक के लोढ़ी गांव निवासी कैलाश नाथ कोल को अपना प्रत्याशी बनाया है। कैलाश वर्ष 2017 में घोरावल विधानसभा का चुनाव निर्दल प्रत्याशी के रूप में लड़ चुके हैं। बताया जाता है कि उनके मैदान में आने से अपना दल (एस), भाजपा गठबंधन का वोट प्रभावित हो सकता है।
लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। सभी प्रमुख दलों ने अपने-अपने प्रत्याशी घोषित कर दिये हैं। अपना दल एस, भाजपा गठबंधन से पूर्व सांसद पकौड़ी लाल कोल प्रत्याशी बनाए गए हैं। सपा, बसपा और रालोद गठबंधन से पूर्व सांसद भाईलाल कोल प्रत्याशी हैं तो कांग्रेस से भगवती प्रसाद चौधरी को प्रत्याशी बनाया गया है। उधर, शिवपाल यादव के नेतृत्व वाली प्रगतिशील समाज पार्टी (लोहिया) ने दुद्धी की पूर्व विधायक रूबी प्रसाद को मैदान में उतार कर सभी दलों के लिए चुनौती पेश कर दिया है। अब सुुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने भाजपा से गठबंधन का धर्म तोड़ते हुए अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। पार्टी ने लोढ़ी गांव के कैलाशनाथ कोल को प्रत्याशी बनाकर भाजपा समेत अन्य दलों को चुनौती दी है। अब एक ही वर्ग के तीन प्रत्याशियों के मैदान में होने से वोटों का विभाजन तय माना जा रहा है। इससे लड़ाई और भी रोचक होने की उम्मीद है। उधर स्वराज अभियान ने पूर्व आईजी एसआर दारापुरी, माकपा ने अधिवक्ता अशोक कन्नौजिया को प्रत्याशी बनाया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज देव पांडेय ने बताया कि पार्टी ने स्थानीय व्यक्ति को टिकट दिया है। उनकी पार्टी का प्रत्याशी बेदाग और स्वच्छ छवि वाला है। पार्टी चुनाव में मेहनत करेगी और इस बार परिणाम चौंकाने वाला होगा।