{"_id":"5cb4c9b3bdec221445023676","slug":"131555351987-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोस चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करेंगे नामाकंन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोस चुनाव: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करेंगे नामाकंन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार कलेक्ट्रेट में स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। जिले में 22 अप्रैल से नामांकन शुरू होगा। इसको लेकर पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी है। वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग से कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग होगी। जिन स्थानों पर बैरिकेडिंग होनी है, उसकी रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र में घोरावल, राबट्र्सगंज, ओबरा, दुद्धी और चकिया विधान सभा क्षेत्र के मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। भारत निर्वाचन आयोग ने 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक कलेक्ट्रेट में स्थित जिला मजिस्ट्रेट के न्यायालय कक्ष में नामांकन दाखिल करने की तिथि मुकर्रर की है। 30 अप्रैल को नाम निर्देशनों की जांच होगी और दो मई को जो प्रत्याशी अपना नामांकन पत्र वापस लेना चाहेगा, ले सकता है। जिले के 1475 मतदेय स्थलों पर चुनाव कराने के लिए 18 मई को राजकीय पालीटेक्रिक कॉलेज लोढ़ी से पोलिंग पार्टियां निजी वाहनों से रवाना होंगी। 19 मई को मतदान होगा और 23 मई का मतगणना होनी है। नामांकन की प्रक्रिया सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी है। एसपी सलमान ताज पाटिल ने एएसी ओपी सिंह, सीओ अभिषेक सिंह को आयोग के निर्देशानुसार नामांकन की प्रक्रिया पूर्ण कराने के लिए निर्देशित किया है। सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों ने वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग पर कहां-कहां बैरिकेडिंग की जाएगी इसकी रिपोर्ट भी तैयार किया। पुलिस अधीक्षक सलमान ताज पाटिल ने कहा कि नामांकन के दौरान जरूरत के अनुसार फोर्स तैनात की जाएगी। आयोग के आदेश का उल्लंघन कर पर्चा दाखिला करने वाले प्रत्याशी और उनके समर्थकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।