फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   अनपरा, ओबरा को तहसील बनाने के लिए प्रदर्शन

अनपरा, ओबरा को तहसील बनाने के लिए प्रदर्शन

Fri, 29 Mar 2019 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
अनपरा, ओबरा को तहसील बनाने के लिए प्रदर्शन
रेणुकूट। अनपरा, ओबरा को तहसील बनाकर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर एसडीएम कोर्ट परिसर में शुक्रवार को वकीलों और क्षेत्रीय लोगों ने प्रदर्शन किया। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे मोर्चा के अध्यक्ष पारस नाथ गुप्त ने कहा कि दुद्धी जिले की घोषणा न किया जाना यहां के निवासियों के साथ अन्याय करने जैसा है। प्रस्तावित दुद्धी जिले में 389 राजस्व गांव शामिल है, जिसकी कुल आबादी 14 लाख तथा क्षेत्रफल 3380 किमी है। वर्तमान में कई जिले प्रस्तावित दुद्धी जिले से क्षेत्रफल में छोटे है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ राज्य के बलरामपुर व सूरजपुर की जनसंख्या व क्षेत्रफल प्रस्तावित दुद्धी जिले से कम है। इसके बावजूद उन्हें जिले का दर्जा दिया गया है, तो दुद्धी को जिला क्यों नहीं बनाया जा रहा है। सोनभद्र यूपी का दूसरा सबसे बड़ा जिला होने के साथ ही नक्सल प्रभावित तीन जिलों में से एक है। यहां नक्सल उन्मूलन के लिए केंद्र सरकार से सात सौ करोड़ रुपये का वार्षिक बजट खर्च किया जा रहा है। इसके बावजूद दक्षिणांचल का हिस्सा विकास से अछूता है। वक्ताओं ने दुद्धी को जिला बनाने की वकालत की। कार्यक्रम के अंत में जिला बनाने के संबंध में एसडीएम प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अशोक अग्रहरि, उदित नारायण पटेल, रावेंद्र प्रताप सिंह, अरविंद यादव, रामेश्वर राय, धीरज श्रीवास्तव, जय चंद्र झा, नागेंद्र श्रीवास्तव, अनूप श्रीवास्तव, संजय तिवारी, प्रशांत तिवारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed