फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   महागठबंधन को बताया विकल्प, केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

महागठबंधन को बताया विकल्प, केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना

Sat, 23 Mar 2019 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
महागठबंधन को बताया विकल्प, केंद्र-प्रदेश सरकार पर साधा निशाना
चोपन। सपा, बसपा और आरजेडी कार्यकर्ताओं की बैठक शनिवार को काली मंदिर के संस्कार भवन में हुई। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद भाई लाल कोल ने कहा कि महा गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता एक दूसरे का सहयोग करते हुए समाज में उदाहरण पेश करें। पूर्व एमएलसी रामचंद्र त्यागी ने कहा कि सपा-बसपा कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव को लेकर कमर कस लें और गठबंधन के प्रत्याशी को विजयी बनाने के लिए बूथ स्तर तक मजबूती से जुटे रहें।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष विजय यादव और बसपा जिलाध्यक्ष बी सागर ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश-प्रदेश दोनों जगह विकास की रफ्तार थम गई है। बेरोजगारी-महंगाई बढ़ रही है। ऐसे में जनता को विषम परिस्थितियों से निकालने के लिए महा गठबंधन ही सही विकल्प है। इसी को देखते हुए सपा और बसपा का गठबंधन किया गया है। सपा नेता रवि कुमार बड़कू ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए गठबंधन के कार्यकर्ता एकजुट होकर सक्रियता बढ़ाएं। अध्यक्षता कर रहे बसपा विधानसभा अध्यक्ष देवीशरण भारती, संचालन कर रहे सपा के विधानसभा अध्यक्ष रामसजीवन अहीर ने भी कार्यकर्ताओं को सक्रियता का पाठ पढ़ाए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिल यादव, रामनिहोर यादव, सईद कुरैशी, हिदायत उल्ला खां, लवकुश भारती, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी, नगर अध्यक्ष कुशल सिंह, रमेश वर्मा, रमेश यादव, मुनीर अहमद, वेदमणि शुक्ला, प्रशांत सिंह, केपी यादव, नीरज भाटिया, अजय कुमार यादव, सत्यदेव पांडेय, मोजिब आलम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed