फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   जवानों की कार्य कुशलता ने सीआईएसएफ को पहुँचाया मुकाम पर

जवानों की कार्य कुशलता ने सीआईएसएफ को पहुँचाया मुकाम पर

Sun, 10 Mar 2019 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
जवानों की कार्य कुशलता ने  सीआईएसएफ को पहुँचाया मुकाम पर
अनपरा/बीजपुर। उर्जांचल के विभिन्न परियोजनाओं में सुरक्षा में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों द्वारा रविवार को 50वॉ स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह में बेस्ट टर्नआउट पुरस्कार, बेस्ट परफोर्मेंस ऑफ द ईयर आदि पुरस्कार बल के जवानों को दिया गया। अनपरा तापीय परियोजना केंद्रीय आवासीय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि परियोजना के सीजेएम इं अखिलेश सिंह ने मार्चपास्ट की सलामी ली, जिसका नेतृत्व सुखविंदर सिंह ने किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि इस बल ने अनपरा तापीय परियोजना की सुरक्षा को लगातार मजबूत किया है। उन्होंने बल के सदस्यों व उनके परिवार को स्वर्ण जयंती की बधाई दी। सीआईएसएफ कमांडेंट मनीष कुमार राय ने कहा कि बल सदस्यों की मेहनत, कार्यक्षमता एवं कुशलता व पेशेवर योग्यता का परिणाम है कि आज सीआईएसएफ परमाणु, अंतरिक्ष, हवाई अड्डों, बंदरगाहों, बिजली, संवेदनशील सरकारी भवनों, प्रतिष्ठानों आदि स्थानों पर सुरक्षा का दायित्व निभा रहा है। इस अवसर पर इं. डीके मिश्रा, आरपी सिंह, इं रामजनम यादव, डॉ. प्रेमसागर, डॉ. वेद प्रकाश, वउआ झा, वीके माथुर आदि मौजूद थे। इसी क्रम में एनटीपीसी रिंहद में मुख्य अतिथि महाप्रबंधक (ओएंडएम) रंजन कुमार ने ध्वजारोहण कर उप समादेष्टा रवि कुमार शर्मा व कमांडर इंस्पेक्टर बी विश्वास ने संयुक्त रूप से परेड की सलामी ली। मुख्य अतिथि ने कहा कि जवानों की कार्य कुशलता, कर्तव्यनिष्ठा एवं लगन के कारण ही सीआईएसएफ आज इस मुकाम पर पहुंचा है। इसकी बल क्षमता डेढ़ लाख से अधिक हो गई है। सुरक्षा सप्ताह के दौरान विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता को पुरस्कार से सम्मानित किया। इस दौरान जवानों द्वारा आग बुझाने एवं उसकी सुरक्षा से संबंधित हैरतअंगेज कारनामों का प्रदर्शन किया। संचालन एएसआई यू के शर्मा एवं आरक्षी राजहंश ने संयुक्त से किया। धन्यवाद ज्ञापन सहायक समादेष्टा देव चंद ने किया। इस अवसर पर जीसी चौकसे, एम रमेश, एके चट्टोपाध्याय, केएस मूर्ति, डॉ. रेनू सक्सेना, डॉ. मुकुल सक्सेना, यूके श्रीवास्तव, नेहा राय, ममता, अभिषेक टंडन, देबाशीष टंडन, अजय सिंह रनदीप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed