{"_id":"5be1d483bdec2269827d51a0","slug":"131541526659-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 लोगों के खिलाफ बलवा का मुकदमा दर्ज
Updated Wed, 07 Nov 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मधुपुर। दो दिन पूर्व सुकृत पुलिस चौकी क्षेत्र के नागनार हरैया गांव में भूतप्रेत को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के मामले में सोमवार को पुलिस ने 13 लोगों के खिलाफ बलवा समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। उधर मारपीट में गंभीर रूप से घायल श्यामलाल यादव (55) का अभी भी ट्रामा सेंटर वाराणसी में उपचार चल रहा है।
बतादें कि रविवार की रात भूत-प्रेत को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया था। इसकी जानकारी होने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रही थी। इस दौरान मनबढ़ों ने लाठी-डंडे से श्यामलाल यादव उसके भाई रामलाल को लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया था। इसके बाद मौके पर से फरार हो गए। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी विवेकानंद तिवारी ने बताया कि श्यामलाल के बेटे कन्हैया लाल की तहरीर पर उसी के गांव के रहने वाले उमेश, शिवाधर, पप्पू, उदय नारायण, प्रभू नारायण, राजकुमार, अशोक, विनोद, अमृत, नेहाल, मुन्ना, लाल बहादुर और धन्ना के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है।