{"_id":"5bd8a933bdec2269c33c551d","slug":"131540925747-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने दिखाए हैरतअंगेज करतब
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी (सोनभद्र)। स्थानीय कस्बा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में मोहर्रम के चालीसवें का जुलूस मंगलवार को निकाला गया। इसमें जगह-जगह युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। मंगलवार को शाम चार बजे विभिन्न चौकों से हरे व रंग बिरंगे झंडों के साथ जुलूस पूरे एहतराम और अकीदत से निकाला। जुलूस में शामिल अकीदतमंद नारे लगा रहे थे। इसमें शामिल युवक विभिन्न चट्टी चौराहों पर रुक-रुककर लाठी डंडे भांजकर तरह-तरह के करतब दिखा रहे थे। रामनगर, डूमरडीहा, खजुरी चौक, जुगनू चौक से उठी ताजिया प्रमुख जामा मस्जिद पर इकट्ठा हुई, जहां विभिन्न अखाड़े के उस्ताद, युवकों ने लाठी डंडा, तलवार, गड़ासा, रिबन, आग के शोले, भाला, चाकू आदि से हैरतअंगेज प्रदर्शन कर लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया। इस दौरान ढोल, ताशे व नगाड़ा के साथ-साथ इस्लामी नारे लगाकर युद्ध कला का प्रदर्शन कर रहे लोगों में उत्साह भरा जाता रहा। इस दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जुलूस पुराने शाह चौक के ताजिये से मिलान के बाद हसनू शाह दादा के मजार पर पहुंचा। वहां फातेहा होने के बाद जुलूस विभिन्न जगहों से होकर दुद्धी कर्बला पहुंचा। यहां फातिहा के बाद ताजिया दफन की गई।
कोन में नहीं मना चेहल्लुम, नहीं उठी ताजिया
सोनभद्र। चोपन नगर पंचायत अध्यक्ष इत्मियाज अहमद की हत्या के बाद उसका खुलासा न होने से नाराज कोन क्षेत्र के मुसलमानों ने मंगलवार को चेहल्लुम नहीं मनाया। यहां चौक से न तो ताजिया उठाई गई और न ही जुलूस निकाला गया। क्षेत्र के कोन, देवाटन, खरौंधी, बरवाखाड़, कुड़वा, रगरम, बरवाडीह, महुराव में ताजिया नहीं उठी। बता दें कि सोमवार को कोन क्षेत्र के मुस्लिमों ने घटना का खुुलासा न होने पर कोन एसओ को ज्ञापन सौंपा था और हत्या का खुलासा न होने के विरोध में त्योहार न मनाने का निर्णय लिया था। कोन में मंगलवार को भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी।