{"_id":"5bcf5e87bdec2204de740266","slug":"131540316807-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में गिरने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में गिरने से मासूम की मौत
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
सुहवल(गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलवा गांव में अपनी मां के साथ डाला छठ के पूजन के लिए ननिहाल आए एक मासूम की सोमवार की शाम कुएं में गिरने से मौत हो गई। परिवार के लोग बच्चे का शव लेकर वापस अपने गांव चले गए। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता सहित परिजनों में कोहराम मच गया।
गहमर थाना क्षेत्र के गदाईपुर निवासी बिरजू पटेल का पुत्र राजा (4) अपनी मां कंचन के साथ छठ पूजा करने के लिए रेवतीपुर थाना क्षेत्र के तिलवा गांव में अपने नाना राजकुमार पटेल के घर पर दो दिन पहले आया था। सोमवार की शाम लगभग चार बजे वह अपने दोस्तों के साथ घर के पास क्रिकेट खेल रहा था। इसी बीच गेंद बगल में स्थित एक कुएं में चली गई। उसे निकालने के लिए वह कुएं की मेड़ पर खड़ा होकर गेंद को देखने लगा। इसी दौरान असंतुलित होकर कुएं में गिर पड़ा। वहां मौजूद कुछ लोगों ने उसे गिरते हुए देख लिया और शोर मचाने लगे। शोर सुनकर राजा के परिवार के साथ ही अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन में लोगों ने मासूम को कुएं से बाहर निकाला। उसे तत्काल वाहन से रेवतीपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से घर में कोहराम मच गया। मां कंचन देवी दहाड़े मारकर चीखने-चिल्लाने लगी। उधर घटना की जानकारी होते राजा के घर पर चीख-पुकार मच गई। परिजन इकलौते पुत्र राजा का शव लेकर अपने गांव गदाईपुर चले गए।