फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   मुख्यालय पर जलजमाव ने थामा जनजीवन

मुख्यालय पर जलजमाव ने थामा जनजीवन

Mon, 03 Sep 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
मुख्यालय पर जलजमाव ने थामा जनजीवन
सोनभद्र। लगातार बारिश ने सोमवार को जिले की एकमात्र नगरपालिका राबट्र्सगंज में जलनिकासी के इंतजामों की पेाल खोलकर रख दी। सिविल लाइंस रोड, मेन मार्केट रोड, मेन चौक-धर्मशाला चौक रोड, चंडी तिराहा-मेन चौक रोड, नई बस्ती, अंबेडकर नगर, ब्रह्मनगर, विकास नगर, इंद्रपुरी कालोनी, इमरती कालोनी, वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग, मंडी गेट के सामने, न्यू कालोनी, तहसील कालोनी, मंडी महाल सभी जगह जलजमाव जनजीवन थमा रहा।
विज्ञापन

गलियों में जहां एक से दो फीट पानी चलता रहा। वहीं सिविल लाइंस रोड पर जिला पंचायत मोड़ के पास दो फुट तक पानी जमा रहा। धर्मशाला चौक से मेन चौक के बीच की पूरी सड़क नहर में तब्दील नजर आई। नई बस्ती में पानी घरों में घुसने से अफरातफरी की स्थिति बनी रही। पानी के साथ नालियों की गंदगी सड़क पर आने से उठती सड़ांध लोगों को परेशान किए रही। फ़्लाईओवर के दक्षिणी छोर पर जमा पानी आवागमन में फजीहत कराए रहा। यहां छोटे चारपहिया वाहनों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ा। पानी ज्यादा होने से कई बाइकें बीच में बंद हो गई, इससे बाइक सवारों को भीगते हुए निकलना पड़ा। जगह-जगह पानी जमा होने से पैदल चलने वालों की काफी फजीहत हुई। वाहन गुजरने के साथ ही पड़ते गंदे पानी के छीटे कपड़ों को बदरंग करते रहे। राबट्र्सगंज कोतवाली में भी जलभराव परेशानी खड़ी किए रहा।
विज्ञापन



सोनभद्र। राबट्र्सगंज में थोड़ी बरसात में ही लोगो के घरों और दुकानों में पानी घुसने की स्थिति से खफा युवा कांग्रेसजनों ने प्रदर्शन किया और नपा प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। अगुवाई कर रहे यूथ कांग्रेस के लोकसभा अध्य्क्ष आशुतोष कुमार दुबे ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था न किए जाने से लोगों के घरों, दुकानों में पानी घुस जा रहा है। जनप्रतिनिधि भी इसको लेकर उदासीन बने हुए हैं। चुनाव के समय भाजपा के लोगों ने जल निकासी व्यवस्था को दुरूस्त करने को लेकर खूब दावे किए थे लेकिन जीत मिलते ही इसको भूल गए। मौजूदा स्थिति यह है कि चेयरमैन के साथ ही विधायक, संासद भी भाजपा के हैं लेकिन जल निकासी की व्यवस्था अन्य सालों से भी बदतर हालात में पहुंच गई है। आशु दुबे ने कहा कि एक तो सड़क खऱाब है। ऊपर से नालियों की सफाई भी नहीं की गई। इससे नाली का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। इस मौके पर सूरज वर्मा, श्रीकांत मिश्र, अमजद अली, राजकुमार, राम केशरी, अमित गुप्ता, प्रद्युम्र केशरी, रोहित, सुजीत केशरी, अनिल बियार, फैजान खान, भरत केशरी, मनोज आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed