फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

Mon, 06 May 2019 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2019 12:13 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत
बिरनो। थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव के पास रविवार की दोपहर अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस मामले में मृतक की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इलाके के खरगपुर गांव निवासी रामप्रवेश राम (38) हैदराबाद में किसी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह गेहूं की मड़ाई के लिए 25 अप्रैल को घर आया था। दोपहर में अपनी मां की दवा लेने बड़सर बाजार जा रहा था, तभी जयरामपुर गांव के पास किसी वाहन से धक्का लग गया। घक्का लगते ही वह गंभीर रुप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग वहां पहुंच गए। उसे उपचार के लिए मऊ अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस मामले में मृतक का भाई दीनाराम ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष अवधेश सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed