फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   पुलसिं की मौजूदगी में शुरू हुआ बालू खनन

पुलसिं की मौजूदगी में शुरू हुआ बालू खनन

Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
पुलसिं की मौजूदगी में शुरू हुआ बालू खनन
हाथीनाला थाना क्षेत्र के खोखा बालू साइट पर दुद्धी विधायक के समर्थकों द्वारा विवाद करने के मामले की जांच शुरू हो गई है। सोमवार को ओबरा सीओ और हाथीनाला पुलिस बालू साइट पर पहुंची। विवाद करने वालों पुलिस चिह्नित कर रही है। वहीं रविवार से ही पुलिस की मौजूदगी में बालू खनन शुरू हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम 15-20 की संख्या में लोग खोखा बालू साइड पर पहुंचे। वहां बालू खनन बंद करा दिया था। बालू साइट पर मौजूद लोगों ने विरोध करने वालों से उनका परिचय पूछा तो वे लोग झगड़ा करने को तैयार हो गए। साइट पर अफरा-तफरी मच गई। काम बंद कराने वालों का कहना था कि जब तक ठेकेदार विधायक से मुलाकात नहीं कर लेते तब तक खनन कार्य नहीं होने देंगे। ठेकेदार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हाथीनाला पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने से पहले काम बंद कराने वाले वहां से चले गए थे। एसओ ने मामले की जानकारी एसपी को दी। वहीं सोमवार को मामले की जांच करने ओबरा सीओ डॉक्टर कृष्ण गोपाल सिंह खनन साइट पर पहुंचे। सीओ ने बताया कि बालू साइट पर हंगामा करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक राम प्रताप सिंह ने बताया कि साइट पर कुछ लोगों के हंगामा करने की सूचना मिली थी। वह लोग खुद को एक विधायक के कार्यकर्ता बता रहे थे। कहा कि एसओ हाथी नाला से कहा गया है कि जिन लोगों ने काम बंद कराया है उनको चिह्नित कर कार्रवाई करें। उधर, विधायक हरीराम चेरो का कहना है कि ग्रामीणों ने काम बंद कराया था। बालू परिवहन और खनन नियम विरुद्ध हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed