{"_id":"5a638aea4f1c1b7d268b594b","slug":"131516473066-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा ने भतीजी की पटकर ली जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा ने भतीजी की पटकर ली जान
Updated Sun, 21 Jan 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सोनभद्र (चोपन)। थाना क्षेत्र के रेड़िया गांव में शुक्रवार की रात संदिग्ध हालात में बिट्टी (4) की मौत हो गई। उसके पिता जितेंद्र ने अपने ही भाई संजय के खिलाफ बेटी को पटकने की तहरीर दी है, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने संजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मामला घरेलू विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।
रेड़िया निवासी जितेंद्र और संजय सगे भाई हैं। शुक्रवार की रात घरेलू विवाद को लेकर दोनों भाइयों में मारपीट हो गई। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे घरवालों ने बीच बचाव किया। इस दौरान जितेंद्र ने पुलिस को सूचना दी कि उसके भाई ने नशे में धुत होकर उसकी बेटी बिट्टी को जमीन पर पटक दिया। घटनास्थल पर पहुंचे प्रभारी एसओ राजेश यादव ने बिट्टी को ले जाकर सीएचसी चोपन में भर्ती कराया जहां उपचार शुरू होते ही उसकी मौत हो गई। रात में ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि जितेंद्र की तहरीर पर संजय के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन शनिवार को घटनास्थल पर जाकर जांच किया गया तो पता चला कि ट्रैक्टर से गिरकर बिट्टी घायल हुई थी। पुलिस के मुताबिक मृतका के पिता का कहना था कि भाई को फंसाने के लिए उसने झूठी सूचना दी थी। जिला अस्पताल में पुलिस ने पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया।