{"_id":"5a4bc6954f1c1b10788b621d","slug":"131514915477-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वकीलों ने सदर तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वकीलों ने सदर तहसील के समक्ष किया प्रदर्शन
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। रात में फ्लाईओवर के ऊपर से रोडवेज बसों के गुजर जाने पर वकीलों ने मंगलवार को सदर तहसील के समक्ष विरोध-प्रदर्शन किया। सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस में डीएम पीके उपाध्याय को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर रात्रि में भी स्टेशन से होकर रोडवेज बसों के संचालन की मांग उठाई।
अधिवक्ताओं विनोद कुमार शुक्ल एवं मनोज धर द्विवेदी ने कहा कि रात आठ बजे के बाद रोडवेज की बसें सीधे फ्लाई ओवर के ऊपर से गुजर जाती हैं। इसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सत्य प्रकाश तिवारी एवं शशांक शेखर कात्यायन ने कहा कि यात्रियों को दो किलोमीटर पैदल चलकर उरमौरा या ईदगाह चंडी तिराहा के पास एकांत निर्जन स्थान पर उतरना पड़ता है अथवा बस पकड़ने के लिए वहां पर जाना पड़ता है। एकांत स्थल पर किसी भी प्रकार की अनहोनी हो सकती है। कहा कि छात्रों एवं महिला यात्रियों को ट्रेन पकड़ने में परेशानी होती है। राबर्ट्सगंज बस अड्डा जिला मुख्यालय का बस अड्डा है। यहां से मरीजों को दवा इलाज के लिए वाराणसी सुगम रहता है। अधिवक्ताओं ने जनहित में राबर्ट्सगंज से होकर गुजरने वाली सभी रोडवेज की बसों का संचालन राबर्ट्सगंज बस अड्डा से होकर कराए जाने की मांग उठाई है। उमेश कुमार मिश्र, वीरेंद्र कुमार सिंह, सोहनलाल, रामप्रकाश गुप्ता, सुशील शर्मा, धर्मेंद्र द्विवेदी, विमलेश पाठक, चंद्रमणि दुबे, कमलेश आदि शामिल रहे।