{"_id":"5a4524cb4f1c1b0a788b563f","slug":"131514480843-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदाओं से बचने के लिए किया जाएगा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदाओं से बचने के लिए किया जाएगा जागरूक
Updated Thu, 28 Dec 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
सोनभद्र। सूखा, अग्निकाण्ड, चक्रवात, भूकंप जैसी आपदाओं की सूरत में बचाव ही सहायक होता है। जिसकी जानकारी मूक अभ्यास के माध्यम से देने के साथ ही आपदाओं की सूरत में क्या करें, क्या न करें की समुचित जानकारी नागरिकों को देकर ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।
उक्त निर्देश जिलाचधिकारी प्रमोद कुमार उपाध्याय ने बृहस्पतिवार को दैवीय आपदा बचाव संबंधी आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। कहा कि एनडी आरएफ के सहयोग से जनवरी महीने में मूक अभ्यास/मार्क ड्रील का बड़ा कार्यक्रम शयोजित करके नागरिकों को जागरूक करें। आपदा आने पर बचाव संबंधी जानकारी के लिए जिले के परिषदीय स्कूलों, हाईस्कूल, इण्टर कालेजों व डिग्री कालेजों में प्रचार-प्रसार कर के जन-जन तक आपदा बचाव के प्रति जागरूकता फैलाई जाए। मानव जनित आपदाओं के साथ ही दैवीय आपदाओं से बचाव की जानकारी को अपनाएं। जिला स्तर, तहसील स्तर, ब्लाक स्तर, निकाय स्तर, मोहल्ल व गांव स्तर तक आपदा बचाव के प्रबन्धनों के बारे में नागरिकों को जागरूक करें। आपदा के प्रकोप की स्थिति में क्या करें, क्या न करें के संबंध हैण्डबिल, पोस्टर आदि के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जाए। एसपी आरपी सिंह, सीएमओ डॉ. एसपी सिंह, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, डीआईओएस राज शेखर सिंह, विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन संजीव सिंह आदि मौजूद रहे।