{"_id":"596f93144f1c1b2d4d8b46f3","slug":"131500484372-sonebhadra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"36 सौ मेगावाट पहुंचा उत्पादन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
36 सौ मेगावाट पहुंचा उत्पादन
Updated Wed, 19 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनपरा (सोनभद्र)। स्थानीय परियोजना की तीसरी इकाई में मंगलवार को ट्रिपिंग के चलते लड़खड़ाए बिजली उत्पादन में बुधवार को काफी सुधार हुआ। प्रदेश की पांच परियोजनाओं से आज 36 सौ से अधिक विद्युत उत्पादन जारी रहा।
तकनीकी कारणों से मंगलवार को अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की तीसरी इकाई ट्रिप कर गई थी। इससे विद्युत उत्पादन लुढ़क गया था लेकिन बुधवार को इस यूनिट को लाइटअप करने के साथ ही विद्युत उत्पादन बढ़ाने में इंजीनियरों को सफलता मिली। अनपरा परियोजना में 1985, ओबरा में 552, पारिछा में 896 व हरदुआगंज परियोजना में 246 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। इस तरह शाम छह बजे तक कुल 3679 मेगावाट उत्पादन हो रहा था। मंगलवार को यूनिट के ट्रिप होने से प्रदेश में विद्युत उत्पादन लुढ़क कर 3383 मेगावाट हो गया था। उत्पादन में इजाफा होने से परियोजना प्रशासन ने राहत की सांस ली है। (ब्यूरो)