फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   1315 start of school feeding

1315 विद्यालयों में बच्चों को दूध पिलाने की योजना की शुरुआत

Wed, 15 Jul 2015 10:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Wed, 15 Jul 2015 10:35 PM IST
विज्ञापन
1315 start of school feeding
राज्य सरकार के निर्देश पर परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को मिड डे मिल योजना के अंतर्गत दूध पिलाने की योजना बुधवार से शुरू हो गई। पहले दिन जिले के 1315 विद्यालयों में बच्चों को दूध पिलाया गया। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने विद्यालयों का निरीक्षण कर योजना का जायजा भी लिया। बीएसए नंदलाल सिंह के निरीक्षण में चार शिक्षक अनुपस्थित मिले। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

 सरकार ने बच्चों को मिड डे मिल के मीनू में संशोधन कर सप्ताह में एक दिन बुधवार को दो सौ एमएल दूध देने का निर्देश दिया है। इसके तहत परिषदीय विद्यालयों में दूध दिया गया। प्राथमिक विद्यालय बरकरा, जैत और जमगाईं में ग्राम प्रधान कविता देवी ने बच्चों को दूध पिलाकर योजना का शुभारंभ किया। बढ़ौली और पुसौली में ग्राम प्रधान संजय जायसवाल, प्राथमिक विद्यालय छपका में प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, प्रधान अनवर अली, प्रधानाध्यापिका निशात परवीन, फरजाना आदि ने बच्चों को दूध दिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी नंदलाल सिंह ने बताया कि घोरावल के 408 विद्यालयों में से 326, चतरा में 153 में 109, नगवां में 176 में 106, चोपन में 494 में 119, म्योरपुर में 388 में 152, दुद्धी में 278 में 187, बभनी 156 में 16 और राबर्ट्र्सगंज ब्लाक के 408 विद्यालयों में से 300 विद्यालयों में बच्चों को दूध पिलाया गया। बीएसए ने बताया कि उन्होंने प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय बाराडाड़, भुसौलिया दूध पिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed