फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 promising hoists in IIT-JEE Mains

13 होनहारों ने आईआईटी-जेईई मेंस में लहराया परचम

Thu, 30 Jan 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
13 promising hoists in IIT-JEE Mains
13 promising hoists in IIT-JEE Mains
सोनभद्र। आईआईटी-जेईई मेंस में जिला मुख्यालय के होनहारों ने शानदार तरीके से सफलता का परचम लहराया है। यहां स्थित संत कीनाराम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल लोढ़ी के 13 छात्र-छात्राओां ने सफलता अर्जित कर विद्यालय के साथ ही मुख्यालय परिक्षेत्र का भी नाम रोशन किया है। सफल अभ्यर्थियों में कोई इंजीनियर तो कोई आईएएस बनकर देशसेवा करना चाहता है। विद्यालय प्रबंधन ने भी इस उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई है और इसका श्रेय विद्यालयों की मेहनत और शिक्षकों-अभिभावकों के मार्गदर्शन को दिया है।
विज्ञापन

विद्यालय के निदेशक डा. गोपाल सिंह ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी अपने भविष्य को लेकर काफी सजग और सचेत है। उधर, विद्यार्थियों के भी चेहरे बेहतर परिणाम के चलते खिले रहे। 99.55 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले हर्ष अग्रवाल ने कहा कि वह व्यवसाय के जरिए देशहित में अपना योगदान देना चाहता है। 99.50 प्रतिशत अंक अर्जित कर दूसरा स्थान हासिल करने वाले ऋषिक वर्मा, 99.26 प्रतिशत अंक के साथ तृतीय स्थान रखने वाले आशीष कुमार देशहित में खुद को समर्पित करना चाहते हैं। 99.13 प्रतिशत अंक पाकर जिले का मान बढ़ाने वाली अनन्या, 98.81 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले अर्जित त्रिपाठी की चाहत प्रोफेसर बनना है। 98.95 प्रतिशत अंक पाने वाले शिवम अग्रहरि साफ्टवेयर इंजीनियर, 98.31 प्रतिशत अंक अर्जित करने वाले अनंत सिंह साफ्टवेयर डेवलपर बनना चाहते हैं। इसी तरह बेहतर अंक हासिल करने वाले दृष्टि राणा, निहाल सिंह, नमन पसारी, आयुष राय, सत्या दूबे का सपना आईपीएस बनना है। सत्या आईपीएस किरन बेदी को अपना आदर्श मानती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed