फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   13 in Pipri, nine objections on the wards of Anpara

Sonebhadra News: पिपरी में 13, अनपरा के वार्डों पर नौ आपत्तियां

Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
13 in Pipri, nine objections on the wards of Anpara
सोनभद्र। निकाय चुनाव की घोषणा होने से पूर्व वार्डों का आरक्षण मनमाफिक किए जाने के लिए आपत्तियां आ रही हैं। सर्वाधिक आपत्तियां पिपरी और नवसृजित अनपरा नगर पंचायत के वार्डों से आई है। आपत्तियों का निवारण करने के लिए संबंधित निकायों की तरफ से प्रशासन को रिपोर्ट भेज दी गई है।
विज्ञापन

25 वार्डों वाली जिले की इकलौती नगर पालिका परिषद सोनभद्र में तीन वार्डों से चार आपत्तियां आई हैं। ईओ विजय कुमार यादव के मुताबिक वार्ड सात, 18 और वार्ड 25 के आरक्षण को लेकर आपत्तियां की गई हैं। देखा जाए तो तीनों वार्डों का आरक्षण नियमानुसार हुआ है। हालांकि आपत्तियों के निवारण के लिए प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। नगर पंचायत घोरावल में वार्ड सात को सामान्य पुरुष के लिए आरक्षित करने के लिए आपत्ति की गई है। ईओ महेंद्र कुमार के मुताबिक चोपन नगर पंचायत के वार्ड आठ को पिछड़ी के लिए आरक्षित किया गया है। उसे सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित करने को एक आपत्ति आई है। दुद्धी नगर पंचायत में वार्ड दो, चार, छह और 11 में आरक्षण को लेकर कुल छह आपत्तियां आई हैं। वार्डों के आरक्षण को लेकर सर्वाधिक आपत्तियां 12 वार्ड वाले पिपरी नगर पंचायत में आई है। ईओ आयुष्मान सिंह के मुताबिक पिपरी नगर पंचायत के वार्ड एक, दो, चार, छह और वार्ड 10 में हुए आरक्षण से लोग असंतुष्ट है। वार्डों का आरक्षण बदलने के लिए कुल 13 आपत्तियां आई हैं। वहीं नगर पंचायत अनपरा के वार्ड एक, दो, चार और 10 में हुए आरक्षण को लेकर नौ आपत्तियां पड़ी हैं। रेणुकूट नगर पंचायत के ईओ लल्लन राम यादव के अनुसार वार्ड एक, दो, आठ और 13 में आपत्तियां आई है। वार्ड एक और दो अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है, जिसे ओबीसी या सामान्य करने के लिए आपत्तियां आई हैं। वार्ड आठ सामान्य है, जिसे ओबीसी के लिए आरक्षित किए जाने की मांग की जा रही है। इसी तरह से नगर पंचायत चुर्क, ओबरा और डाला नगर पंचायत में आरक्षण को लेकर आपत्तियां की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed