{"_id":"6225047c8f59867f6a640303","slug":"13-96-lakh-voters-will-decide-the-fate-of-40-candidates-sonbhadra-news-vns64201198","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 उम्मीदवार की तकदीर का फैसला करेंगे 13.96 लाख मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 उम्मीदवार की तकदीर का फैसला करेंगे 13.96 लाख मतदाता
विज्ञापन
जिले की चार विधानसभा सीटों पर 40 उम्मीदवारों की तकदीर का फैसला सोमवार को 13.96 लाख मतदाता ईवीएम का बटन दबाकर करेंगे। सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशी घोरावल विस क्षेत्र में हैं तो ओबरा में सबसे कम आठ प्रत्याशी हैं। सभी अंतिम समय तक मतदाताओं को रिझाने में जुटे रहे।
शनिवार की शाम मतदान की समाप्ति के बाद से ही सभी प्रत्याशियों ने घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क शुरू कर दिया था।
रविवार को भी उनका जनसंपर्क अभियान जोरों पर रहा। मतदाताओं को अपने पाले में करने के लिए वह हर संभव कोशिश में जुटे रहे। उधर, प्रशासन भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे रहे। सकुशल चुनाव कराने के लिए जिले के 973 मतदान केेंद्रों को 29 जोन और 144 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन और सेक्टर में एक जिला स्तरीय अधिकारी की मजिस्ट्रेट के रूप में ड्यूटी लगाई है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के बाद बूथों पर पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाएं देखी। मतदान दिवस पर भी उन्हें निरतंर चक्रमण करते रहने के निर्देश दिए गए हैं।