फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   128 health and wellness centers of the district will get freeze

Sonebhadra News: जिले के 128 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर को मिलेगा फ्रीज

Wed, 19 Apr 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Apr 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
128 health and wellness centers of the district will get freeze
सोनभद्र। जिले के विभिन्न इलाकों में संचालित 128 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से फ्रीज उपलब्ध कराने की तैयारी है। इस सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग 20 लाख से अधिक की धनराशि खर्च करेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से सदर विकास खंड के साथ ही घोरावल, दुद्धी, चतरा, नगवां, कोन, करमा सहित जिले में सभी दस विकास खंडों के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के लिए 128 हेल्थ वेलनेस सेंटर संचालित कर रहा है। यहां सीएचओ की तैनाती की गई है। इनके माध्यम से लोगों को घर से नजदीक ही जांच के बाद उपचार की सुविधा दी जाती है। यहां टेलीमेडिसिन के माध्यम से वरिष्ठ चिकित्सकों के परामर्श की सुविधा भी उपलब्ध है। वहीं सीएचओ की ओर से यहां आने वाले मरीजों में ओरल कैंसर, टीबी सहित अन्य बीमारियों को लेकर स्कैनिंग भी की जाती है। इन सेंटरों पर ओपीडी के साथ, शुगर, उच्च रक्तचाप समेत अन्य गंभीर बीमारियों की जांच भी होती है। किशोर स्वास्थ्य सेवाएं, परिवार नियोजन और टीकाकरण भी केंद्र के प्राथमिकता में हैं। गर्मी के मौसम में कई ऐसी जांच किट, वैक्सीन होती हैं, जिन्हें फ्रीज में रखने की जरूरत होती है। अधिकांश केंद्रों पर फ्रीज उपलब्ध नहीं था। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले में सक्रिय 128 हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर फ्रीज उपलब्ध कराया जाएगा। इस पर करीब 20 लाख से अधिक की धनराशि खर्च होगी। विभाग की ओर से आपूर्ति भी शुरू हो गई है। कुछ केंद्रों पर फ्रीज भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की माने तो फ्रीज की सुविधा होने से समय-समय पर चलाए जाने वाले टीकाकरण अभियानों के लिए टीकों को यहां सुरक्षित रखा जा सकेगा। पहले जब क्षेत्रीय एएनएम टीका आईपैक बाक्स में ले जाती हैं। तो कुछ घंटों के बाद टीके खराब होने की आशंका काफी अधिक रहती है। इसके साथ ही यहां जांच के लिए एचआईबी कीट, के साथ ही जरूरी दवाओं को भी रखने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

----
शुरू हुई आपूर्ति
प्रभारी सीएमओ डॉ. आरजी यादव ने बताया कि हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर फ्रीज होने से सुविधाएं अधिक बेहतर होंगी। कई केंद्रों पर डिमांड पत्र लेकर आपूर्ति शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed